Crude Oil: मई में क्रूड का भाव $95-100 के बीच रहेगा बना, लेकिन अगर मजबूती बनी रही तो दाम बढ़ाने तय

Crude Oil: प्रोबल सेन ने आगे कहा कि क्रूड 70 डॉलर पर आ जाएगा ऐसा जल्द होता नहीं लगता। सरकार जितना संभव हो पेट्रोल- डीजल के दाम नहीं बढ़ा रही है। इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि क्रूड में मजबूती बनी रही तो दाम बढ़ने तय हैं

अपडेटेड May 08, 2026 पर 4:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बाजार में कच्चे तेल को लेकर संकट खड़ा हुआ है। करीब 1 बिलियन बैरल की कमी का संकट खड़ा है।

क्रूड में एक दिन में करीब 2% तेजी आई। आज फिर ब्रेंट $103 के करीब पहुंचा। कल ब्रेंट का भाव $96.15 तक गिरा था। WTI में भी $96 के करीब कारोबार कर रहा।

US-ईरान के बीच बढ़ा तनाव

US सेंट्रल कमांड ने कहा कि ईरान ने युद्धपोतों पर मिसाइलों से हमला किया। ईरान ने ड्रोन और छोटी नावों से भी हमला किया। तनाव बढ़ाना नहीं चाहते, हमले का जवाब दिया। सैनिकों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता होर्मुज में US शिप पर ईरान का हमला किया। ईरानी मिसाइल हमले को हवा में नाकाम किया । US सेना ने ईरान के हमलों का जवाब दिया । सुरक्षा को तैयार, तनाव बढ़ाने की कोशिश नहीं।


ईरान को दिया 48 घंटे का वक्त आज खत्म हो रहा है। US के प्रस्ताव पर ईरान को 48 घंटों में जबाव देना था। ईरान ने कहा कि अमेरिका के प्रस्ताव की समीक्षा अब भी जारी है। पाकिस्तान के जरिए US का प्रस्ताव मिला था।

इधर WSJ ने दावा किया है कि ट्रंप Project Freedom” दोबारा शुरू कर सकते हैं। सऊदी, कुवैत के प्रतिबंध हटाने के बाद फैसला संभव है। स्ट्रेट में फंसे जहाजों की आवाजाही फिर शुरू कराना मकसद है।

क्रूड की तेजी पर Shell

बाजार में कच्चे तेल को लेकर संकट खड़ा हुआ है। करीब 1 बिलियन बैरल की कमी का संकट खड़ा है। तनाव के कारण हालात हर दिन और बिगड़ रहे हैं।

$95-100 के बीच बना रहेगा भाव

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के प्रोबल सेन ने कहा कि क्रूड के बाजार में अभी काफी अनिश्चितता है। अमेरिका- ईरान के बीच बात हो रही है लेकिन बातचीत के बीच दोनों देश एक दूसरे हमले कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि बातचीत के स्तर पर सफाई नहीं आती तब तक दाम नहीं गिरेंगे।

प्रोबल सेन ने आगे कहा कि क्रूड 70 डॉलर पर आ जाएगा ऐसा जल्द होता नहीं लगता। सरकार जितना संभव हो पेट्रोल- डीजल के दाम नहीं बढ़ा रही है। इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि क्रूड में मजबूती बनी रही तो दाम बढ़ने तय हैं।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।