LPG Price Today: पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के चलते जहां एक तरफ पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में इजाफा हुआ है, वहीं देशभर में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर हैं। तेल कंपनियों की तरफ 1 जून को जारी की गई नई दरों के अनुसार, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 910.50 रुपये से 950.50 रुपये के बीच स्थिर बने हुए हैं। ऐसे में रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी न होने से आम परिवारों को राहत मिली है।
