Edible Oil : सोयाबीन, सोया ऑयल की कीमतों में तेजी, 3-7 महीने की उंचाई पर पहुंचा भाव, क्या आगे भी जारी रहेगी तेजी

Edible Oil : सोयाबीन, सोया ऑयल की कीमतों में तेजी आई। सोयाबीन 3 महीनों की ऊंचाई पर पहुंचा जबकि सोया ऑयल 7 महीनों की ऊंचाई पर पहुंचा। जिसका मुख्य कारण सीमित आवक और सोयामील के निर्यात में बढ़ोतरी है। सोया ऑयल का भाव$58 के करीब पहुंचा

अपडेटेड Feb 18, 2026 पर 1:21 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Edible Oil: सोयाबीन, सोया ऑयल की कीमतों में तेजी आई। सोयाबीन 3 महीनों की ऊंचाई पर पहुंचा जबकि सोया ऑयल 7 महीनों की ऊंचाई पर पहुंचा।

Edible Oil : इंटरनेशनल मार्केट में पाम ऑयल के दाम गिरे। सनफ्लावर ऑयल की कीमतों भी गिरावट आई। सनफ्लावर ऑयल के दाम 1 महीने के निचले स्तरों पर पहुंचे। सनफ्लावर ऑयल 1500 डॉलर के करीब पहुंचा। वहीं पाम का भाव 4000 रिंग्गित के करीब पहुंचा ।

सोया हुआ महंगा

सोयाबीन, सोया ऑयल की कीमतों में तेजी आई। सोयाबीन 3 महीनों की ऊंचाई पर पहुंचा जबकि सोया ऑयल 7 महीनों की ऊंचाई पर पहुंचा। जिसका मुख्य कारण सीमित आवक और सोयामील के निर्यात में बढ़ोतरी है। सोया ऑयल का भाव$58 के करीब पहुंचा । क्रशर्स की सक्रिय खरीदारी और अर्जेंटीना में मौसम की जोखिम के कारण घरेलू तेल के दामों में 5500-5600 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास उछाल देखा गया।


बता दें कि चीन की खरीद से कीमतों को सपोर्ट मिला। ब्राजील में भी फसल की कटाई जारी है। ब्राजील में 180 मिलियन टन उत्पादन संभव है। ब्राजील में भारी बारिश से कटाई धीमी पड़ी। अभी करीब 21% फसल की कटाई हुई। भारी बारिश से फसल के नुकसान की आशंका है।

कीमतों में आगे भी तेजी जारी रहने की उम्मीद

सनविन ग्रुप संदीप बाजोरिया ने कहा कि सोयाबीन ऑयल की कीमतों में उछाल जारी है। अमेरिका के ऐलान से सोयाबीन ऑयल में तेजी है इधर चीन की खरीद से भी सोयाबीन को सपोर्ट मिल रहा है। कीमतों में आगे भी तेजी जारी रहने की उम्मीद है।

वहीं फरवरी में पाम का शिपमेंट 8 लाख टन का होगा। दाम गिरने से पाम ऑयल का इंपोर्ट बढ़ा है। । उन्होंने आगे कहा कि रूस में बहुत ज्यादा ठंड से सनऑयल का इंपोर्ट घटा है। रूस में पोर्ट पर जहाज खड़े लेकिन ठंड से सप्लाई घटी है।

उन्होंने कहा कि दाम बढ़ने से सोयाबीन का इंपोर्ट भारत में घटा है। मई, जून, जुलाई में सोयाबीन का इंपोर्ट बढ़ने की उम्मीद है। पाम के मुकाबले सोयाबीन 100 डॉलर महंगा है। भारत को हर साल 270 लाख टन खाने का तेल चाहिए।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।