LPG Price Today: गुरुवार को देशभर में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू और 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। जबकि इसी महीनें की शुरुआत में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 183.50 रुपये की कटौती की गई थी। जिसका फायदा होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक उपभोक्ताओं को मिल रहा है। ऐसे में अगर आप आज यान 16 जुलाई को LPG सिलेंडर बुक करने की योजना बना रहे हैं, तो सबसे पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर जान लें।
LPG की कीमतें फिर से बढ़ेंगी?
देश में LPG गैस सिलेंडर की कीमतें दोबारा बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही हैं, क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच दोबारा शुरु हुए युद्ध और होर्मुज की फिर से हुई नाकेबंदी से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतें तेजी से बढ़कर 86 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है।
बता दें कि कीमतों में इस उछाल की वजह से एलपीजी और सीएनजी की कीमतों पर खतरा मंडराने लगा है। पेट्रोलियम मंत्रालय इस स्थिति पर सख्ती से नजरें बनाए हुए हैं।
भारी-भरकम सिलेंडर से मिलेगी मुक्ति
तनाव के इस माहौल में LPG सिलेंडर को लेकर एक और नई खबर सामने आ रही है और वह ये है कि जल्द ही बाजार में हल्के और आसानी से इस्तेमाल किए जा सकने वाले 10 किलोग्राम के कंपोजिट (फाइबरग्लास) सिलेंडर उपलब्ध होंगे। ये सिलेंडर पारंपरिक लोहे के सिलेंडर के मुकाबले करीब 50% तक हल्के होंगे।
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) की ओर से पेश किए जा रहे इस नए सिलेंडर का नाम HP Navya रखा गया है। इसे खरीदने की प्रक्रिया भी काफी आसान होगी। ग्राहक क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Instamart के जरिए 10 किलोग्राम का HP Navya कंपोजिट सिलेंडर या 5 किलोग्राम का मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे। हालांकि, इसकी डिलीवरी सामान्य ग्रॉसरी ऑर्डर की तरह नहीं होगी।