Gold- Silver Price: सोने -चांदी की कीमतें रिकॉर्ड हाई बनाने के बाद गिरती नजर आई है। चांदी का दाम आज MCX पर रिकॉर्ड 2,59,692 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंचा था, लेकिन तेज मुनाफावसली के चलते MCX पर चांदी में 6,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक की गिरावट आई। कल भी MCX पर 2,59,322 रुपये तक भाव पहुंचे थे। इंटरनेशनल मार्केट में भी चांदी की कीमतें $82.75 तक पहुंची। इंटरनेशनल मार्केट में वायदा की तुलना में स्पॉट प्रीमियम पर है।
वहीं सोने में रिकॉर्ड हाई के करीब पहुंचने के बाद गिरावट आई। आज MCX पर 1,39,140 रुपये प्रति 10 ग्राम तक भाव पहुंचे। 26 दिसंबर 2025 को 140465 का रिकॉर्ड हाई बनाया। इंटरनेशनल मार्केट में भी $4500 तक भाव पहुंचे। 26 दिसंबर को रिकॉर्ड $4531 दाम तक पहुंचे थे।
सोने-चांदी में तेजी की बड़ी बातें
ट्रंप के कदमों से ग्लोबल बाज़ार में अनिश्चितता बढ़ी है।डॉनल्ड ट्रंप ने कहा वेनेजुएला से ऑयल अमेरिका शिप होगा। व्हाइट हाउस ने कहा ग्रीनलैंड हासिल करने के तरीकों पर विचार जारी है। ट्रंप के पास सेना का इस्तेमाल विकल्प मौजूद है। EU के मुताबिक डेनमार्क, ग्रीनलैंड की सीमा का सम्मान करें। डेनमार्क के अनुसार ग्रीनलैंड पर हमला नाटो के अंत की शुरुआत होगी।चीन ने जापान को एक्सपोर्ट पर पाबंदी लगाईं। सैन्य इस्तेमाल वाले सभी ड्यूल यूज सामान के एक्सपोर्ट पर रोक लगाया। 800+ आइटम्स एक्सपोर्ट कंट्रोल लिस्ट में शामिल है। ताइवान पर जापान के बयानों से चीन नाराज है।
इस बीच सरकारी बॉन्ड फिसले है। सरकारी बॉन्ड्स की कीमतें घटीं। सोमवार को RBI के OMO में 6.33%, 2035 बॉन्ड को लेकर निराशा हुआ। RBI के 9 राज्यों ने बॉन्ड ऑक्शन के जरिये `301 bln जुटाए। 6.33%, 2035 बॉन्ड में मंगलवार को सबसे ज्यादा तेजी, 6.60% पर पहुंचा।FPIs, बैंकों की डिमांड पर फोकस में है। भारत के बॉन्ड ब्लूमबर्ग के Global Aggregate Index में आएंगे। अगले हफ्ते Global Aggregate Index से जुड़ा एलान संभव है। रुपये में मजबूती से सपोर्ट मिला।
FY26 में GDP पर पहला एडवांस अनुमान आज आएगा। FY26 में देश की GDP ग्रोथ 7.5% रहने की उम्मीद है। रेपो रेट में कमी का असर होगा। बढ़ती बॉन्ड यील्ड से बैंक लोन के मुकाबले बॉन्ड जारी करना कम आकर्षक होगा।
भारत में 3 लाख रुपये तक जा सकती है चांदी की कीमत
आम्रपाली गुजरात फाउंडर- Digi Gold के सीईओ चिराग ठक्कर ने कहा कि चांदी की कीमतें भारत में 3 लाख रुपये तक जा सकती है। हालांकि तेजी के पहले चांदी में करेक्शन भी दिखाई देगा। मौजूदा स्तर से चांदी 10 फीसदी गिर सकता है लेकिन आगे इसमें तेजी की पूरी संभावनाए है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।