Get App

Gold Silver price : बजट से पहले सोने-चांदी में भारी गिरावट, जानिए कमोडिटी में आज कहां होगी कमाई

Gold Silver price : चांदी एक ही दिन में 37% गिरी है। चांदी में एक दिन में रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिली है। प्रोशेयर अल्ट्रा सिल्वर ETF 60% तक टूटा है। 120 डॉलर के रिकॉर्ड हाई से चांदी 84 पर आ गई है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Feb 01, 2026 पर 10:44 AM
Gold Silver price : बजट से पहले सोने-चांदी में भारी गिरावट, जानिए कमोडिटी में आज कहां होगी कमाई
Gold Silver price :कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं कुंवरजी ग्रुप के रवि दियोरा। इनको जिंक और क्रूड में कमाई के मौके दिख रहे हैं

Gold Silver price : बजट से पहले कमोडिटी में भारी गिरावट देखने को मिली है। चांदी एक ही दिन में 37% गिरी है। चांदी में एक दिन में रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिली है। प्रोशेयर अल्ट्रा सिल्वर ETF 60% तक टूटा है। 120 डॉलर के रिकॉर्ड हाई से चांदी 84 पर आ गई है। सोने में भी 1980 के बाद सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोने की गिरावट से गोल्ड माइनिंग शेयर 11–13 फीसदी तक टूटे हैं।

घरेलू बाजार की बात करें तो MCX पर गोल्ड का फरवरी वायदा 10.30 बजे के आसपास 7,031 रुपए यानी 3.59 फीसदी की गिरावट के साथ 144,285 रुपए पर और चांदी का मार्च वायदा 20,968 रुपए यानी 7.21 फीसदी की कमजोरी के साथ 270,865 रुपए पर दिख रहा है। वहीं, कॉपर का फरवरी वायदा 1,238 रुपए यानी 55.15 रुपए यानी 4.26 फीसदी की कमजोरी के साथ 1,238.90 रुपए पर दिख रहा है। हालांकि क्रूड का फरवरी वायदा 80 रुपए यानी 1.35 फीसदी की बढ़त के साथ 6,015 रुपए पर और नैचुरल गैस का फरवरी वायदा 35.10 रुपए यानी 8.99 फीसदी की तेजी के साथ 425.60 रुपए पर कारोबार कर रहा है।

गिरावट की क्या रही वजह? शुक्रवार को डॉलर में मई के बाद की सबसे बड़ी तेजी आई। डॉलर इंडेक्स फिर 97 के पार निकल गया है। ट्रंप ने केविन वॉर्श को नया फेड चेयरमैन चुना है। केविन वॉर्श के चुनाव से डॉलर में उछाल आया है। फेड की आजादी पर चिंता फिलहाल कम हुई है। हेज फंड्स पहले ही चांदी में पोज़िशन घटा चुके थे। 27 जनवरी तक सिल्वर में नेट लॉन्ग दो साल के लो पर दिख रहा है।

आज कमोडिटी में कहां होगी कमाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें