Union budget 2026 : आज आएगा मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा पूर्ण बजट, जानिए क्या हो सकता है खास

Union budget 2026 :इस बजट में घरेलू और विदेशी निवेश बढ़ाने पर खास फोकस हो सकता है। बाजार को FIIs को टैक्स से राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही स्वदेशी पर खास फोकस हो सकता। डिफेंस और सरकारी कैपिटल एक्सपेंडिचर में बड़ी बढ़ोतरी संभव है

अपडेटेड Feb 01, 2026 पर 10:10 AM
Story continues below Advertisement
Union budget 2026 : बजट में रेल की रफ्तार तेज हो सकती है। नई वन्दे भारत, वन्दे भारत स्लीपर और अमृत भारत ट्रेनों का ऐलान संभव है। करीब 50 नई ट्रेन शुरू करने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई है

Union budget 2026 : आज देश का बजटआएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ग्लोबल चुनौतियों के बीच सुबह 11 बजे बजट पेश करेंगी। यह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा पूर्ण बजट होगा। निर्मला सीतारमन लगातार 9वां बजट पेश करेंगी। इस खास मौके पर आज शेयर मार्केट खुले रहेंगे। सुबह 9 से साढ़े 3 बजे तक सामान्य कारोबार होगा। कमोडिटी और करेंसी मार्केट भी खुले रहेंगे। इस बार का बजट कुछ खास हो सकता है। 75 साल में पहली बार पार्ट A के साथ साथ पार्ट B पर भी अच्छा खासा फोकस होगा। पार्ट B में भारत के भविष्य का रोडमैप पेश किया जा सकता है।

इस बजट में घरेलू और विदेशी निवेश बढ़ाने पर खास फोकस हो सकता है। बाजार को FIIs को टैक्स से राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही स्वदेशी पर खास फोकस हो सकता। डिफेंस और सरकारी कैपिटल एक्सपेंडिचर में बड़ी बढ़ोतरी संभव है। रेलवे के मॉडर्नाइजेशन पर भी जोर हो सकता है। हालांकि, इनकम टैक्स में बड़ी राहत की उम्मीद कम है। बजट से पहले ज्वॉइंट ITR की चर्चा तेज है। इनडायरेक्ट टैक्स में बड़े रिफॉर्म की तैयारी भी है। AI और डेटा सेंटर के लिए बजट में खास ऐलान की उम्मीद है। स्टार्टअप का दायरा बढ़ाने और इनोवेशन पर भी बजट का जोर हो सकता है। बजट में टूरिज्म के लिए खास ऐलान संभव हैं। ड्रोन और एविएशन सेक्टर को बड़ी सौगात मिल सकती है।

सीएनबीसी-आवाज़ के इकोनॉमिक पॉलिसी एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि इस बार के बजट में घरेलू और विदेशी निवेश बढ़ाने पर खास फोकस हो सकता है। स्वदेशी बजट की एक बड़ी थीम हो सकती है। इसमें अंतरराष्ट्रीय हालात से निपटने के उपाय हो सकते हैं। डीरेगुलेशन की तरफ रोडमैप आ सकता है। सरकारी कैपिटल एक्सपेंडिचर में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। डिफेंस सेक्टर पर आवंटन में बड़ी बढ़ोतरी संभव है।


Union Budget 2026 Live: Markets, taxpayers on alert as Sitharaman unveils Budget shortly

इस बार ऐतिहासिक होगा बजट

इस बार बजट पहले के मुकाबले बिल्कुल अलग होगा। इस बार बजट बीते 75 वर्षों के बजट से अलग होगा। इस बार FM पार्ट B में विस्तार से बातें रखेंगी। अब तक पार्ट A में विस्तार से विवरण होता था। अब तक पार्ट B कुछ ऐलान तक सीमित था। इस बार बजट के पार्ट B में विस्तार से चर्चा होगी। पार्ट B में छोटी और लंबी अवधि के लक्ष्य पर फोकस होगा। पार्ट B में भारत के भविष्य का रोडमैप होगा। पार्ट B में आर्थिक सोच और प्राथमिकता पर फोकस होगा। बजट में मजबूत भारत और भविष्य की संभावना पर जोर होगा। इस बार बजट में मजबूत भारत की स्थिति भी दिखेगी।

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के लिए बड़े ऐलान की उम्मीद

सीएनबीसी-आवाज़ के आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि इस बार के बजट में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के लिए बड़े ऐलान की उम्मीद है। बड़े-बड़े AI डेटा सेंटर के लिए इंफ्रा पर बड़ा फोकस हो सकता है। डीप टेक इनोवेशन और स्टार्टअप के लिए खास कदम उठेंगे। कस्टम एक्ट में बड़ा रिफॉर्मल हो सकता है। इनडायरेक्ट टैक्स को आसान बनाने पर जोर हो सकता है। नेशनल पेंशन स्कीम(NPS) को आकर्षक बनाया जा सकता है। SWP (Systematic Withdrawal Plan) में निवेश पर भी टैक्स छूट संभव है।

इस साल एविएशन और टूरिज्म काफी चर्चा में रहा है बजट में इस सेक्टर के लिए भी कुछ खास निकल सकता है। टूरिज्म के लिए Incredible India 3.0 की घोषणा संभव है। अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों पर अभियान का फोकस संभव है। नई ड्रोन स्कीम बजट में आने की उम्मीद। ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग, कंपोनेंट्स यूनिट लगाने पर कैपेक्स इनसेंटिव मिल सकता है। एयरक्राफ्ट कम्पोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए भी खास स्कीम संभव है। बजट में UDAN के अगले चरण का रोडमैप भी दिख सकता है।

आवाज संवाददाता असीम मनचंदा का कहना है। कि आर्थिक सर्वे में स्वदेशी पर खास फोकस की वकालत की गई है। इस नजरिये से बजट में आत्मनिर्भरता की तरफ बड़े कदम उठाए जाने की उम्मीद है। मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस कायम रह सकता है। मोबाइल मेन्युफैक्चिंग PLI स्कीम 4 साल और बढ़ सकती है । मोबाइल के पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी में कटौती। इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग PLI स्कीम का बजट दोगुना करने पर चर्चा हो सकती है।

सीएनबीसी-आवाज की दिपाली नंदा ने बताया कि बजट में रेल की रफ्तार तेज हो सकती है। नई वन्दे भारत, वन्दे भारत स्लीपर और अमृत भारत ट्रेनों का ऐलान संभव है।

करीब 50 नई ट्रेन शुरू करने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई है। रेलवे के आधुनिकीकरण पर बजट में फोकस हो सकता है। ट्रैक सेफ्टी, कवच 4.0 और इलेक्ट्रिफिकेशन के लिए आवंटन बढ़ सकता है। रेलवे के बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को जल्द पूरा करने पर फोकस हो सकता है।

 

Budget Day Stocks: बजट ऐलान से झूमेंगे ये 20 शेयर, दांव लगा कमा सकते है अच्छा मुनाफा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।