Gold-Silver fall : इंटरनेशनल मार्केट में चांदी-सोने में तेज गिरावट, ब्रोकर्स से जानिए क्या आगे भी जारी रहेगी ये कमजोरी

Gold-Silver fall : सोने-चांदी में प्रॉफिट बुकिंग देखी जा रही है। डॉलर इंडेक्स दो हफ़्ते के हाई के पास ट्रेड कर रहा है और बेंचमार्क 10-ईयर US ट्रेजरी यील्ड बुधवार को एक हफ़्ते के निचले स्तर से वापस ऊपर आ गई है। इससे भी सोने पर दबाव बन रहा है। बता दें मज़बूत डॉलर विदेशी खरीदारों के लिए सोने को महंगा बनाता है,वहीं ज़्यादा बॉन्ड यील्ड सोने को करने की अपॉर्चुनिटी कॉस्ट बढ़ाती है, जिससे इसकी मांग कम हो जाती है

अपडेटेड Jan 08, 2026 पर 3:19 PM
Story continues below Advertisement
Gold price : पृथ्वीफिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च के मनोज कुमार जैन की राय है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने के लिए 4,430 डॉलर और 4,400 डॉलर पर सपोर्ट है, जबकि रेजिस्टेंस 4,484 डॉलर और 4,522 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर है

Gold-Silver fall : इंटरनेशनल मार्केट में चांदी और सोने में तेज गिरावट आई है। सोने-चांदी में मुनाफावसूली के चलते चांदी रिकॉर्ड हाई से 12000 रुपए प्रति किलो से ज्यादा टूटी है। कल ही चांदी ने रिकॉर्ड 259692 का स्तर छुआ था। आज चांदी का मार्च वायदा 247529 रुपए प्रति किलो तक गिरा है। सोने में भी दिन के निचले स्तरों के करीब कारोबार हो रहा है। सोने का भाव रिकॉर्ड हाई से 3300 रुपए प्रति 10 ग्राम से ज्यादा टूटा है। 26 दिसंबर 2025 को सोने ने 140465 रुपए का रिकॉर्ड हाई बनाया था।

सोने-चांदी में प्रॉफिट बुकिंग देखी जा रही है। डॉलर इंडेक्स दो हफ़्ते के हाई के पास ट्रेड कर रहा है और बेंचमार्क 10-ईयर US ट्रेजरी यील्ड बुधवार को एक हफ़्ते के निचले स्तर से वापस ऊपर आ गई है। इससे भी सोने पर दबाव बन रहा है। बता दें मज़बूत डॉलर विदेशी खरीदारों के लिए सोने को महंगा बनाता है,वहीं ज़्यादा बॉन्ड यील्ड सोने को करने की अपॉर्चुनिटी कॉस्ट बढ़ाती है, जिससे इसकी मांग कम हो जाती है।

सोने-चांदी में आगे भी गिरावट की उम्मीद


कमोडिटी एक्सपर्ट्स को सोने-चांदी में आगे भी गिरावट की उम्मीद नजर आ रही है। उनका कहना है कि 9-15 जनवरी के बीच ब्लूमबर्ग इंडेक्स की रीबैलेंसिंग है। इसमें ज्यादा चल चुकी कमोडिटी का वेटेज एडजस्ट होगा। किसी एक कमोडिटी का 15 फीसदी से ज्यादा का वेटेज नहीं होना चाहिए। इंडेक्स रीबैलेंसिंग से सोने-चांदी में गिरावट संभव है।

गोल्ड-सिल्वर पर ब्रोकर्स

गोल्ड-सिल्वर पर ब्रोकर्स की राय पर नजर डालें तो CITI का कहना है कि इंडेक्स रीबैलेंसिंग से गोल्ड फ्यूचर्स में 6.8 अरब डॉलर का आउटफ्लो संभव है। वहीं, Soc Gen की राय है कि गोल्ड-सिल्वर में 5अरब डॉलर की बिकवाली देखने को मिल सकती है। Deutsche Bank का मानना है कि सोने में 2.4 Mn oz इंडेक्स लिंक बिकवाली मुमकिन है। GS की राय है कि गोल्ड में 5.5 अरब डॉलर और चांदी में 5 अरब डॉलर की बिकवाली देखने को मिल सकती है। Saxo Bank का कहना है कि इंडेक्स रीबैलेंसिंग के बाद सोने में खरीदारी का अच्छा मौका होगा।

सोने-चांदी में क्या हो रणनीति

पृथ्वीफिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च के मनोज कुमार जैन की राय है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने के लिए 4,430 डॉलर और 4,400 डॉलर पर सपोर्ट है, जबकि रेजिस्टेंस 4,484 डॉलर और 4,522 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर है। आज के सेशन में चांदी के लिए 76.35 डॉलर और 74.00 डॉलर पर सपोर्ट और 80 डॉलर और 82.70 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर रेजिस्टेंस रहेगा।

वहीं घरेलू बाजार में MCX गोल्ड को 1,37,200 रुपए और 1,36,000 रुपए पर सपोर्ट है। वहीं, रेजिस्टेंस 1,38,800 रुपए और 1,39,500 रुपए पर है। जबकि चांदी के लिए 2,46,600 रुपए और 2,42,000 रुपए पर सपोर्ट है और रेजिस्टेंस 2,54,000 रुपए और 2,58,800 रुपए पर है।

ट्रेडर्स के लिए मनोज कुमार जैन की सलाह है कि सभी लॉन्ग पोजीशन में क्लोजिंग बेसिस पर सोने के लिए 1,36,000 रुपए और चांदी के लिए 2,46,000 रुपए से नीचे स्टॉप लॉस लगाएं। अगर इस हफ्ते दोनों स्टॉप लॉस सुरक्षित रहते हैं, तो अगले हफ्ते हम सोने-चांदी में एक अच्छी तेज़ी देख सकते हैं।

 

 

Hindustan Zinc share price : चांदी ने दिया झटका, 2 दिनों में करीब 7% फिसले हिंदुस्तान जिंक के शेयर, अब क्या करें?

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।