Gold-Silver price: सोने-चांदी की तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है। ट्रंप के 8 यूरोपियन देशों पर टैरिफ वाले बयान के बाद चांदी में 4 परसेंट का जोरदार उछाल देखने को मिला। चांदी के भाव आज 3 लाख रुपये प्रति किलो के पार निकल गए। MCX पर सोना में 2700 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है जबकि MCX पर चांदी में 16,000 रुपये प्रति किलोग्राम चढ़ा।
एमसीएक्स पर सोना रिकॉर्ड 145500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा। वहीं चांदी रिकॉर्ड 3 लाख के पार निकली। इंटरनेशनल मार्केट भी रिकॉर्ड हाई पर दाम पहुंचा। सोने का भाव 4660 डॉलर प्रति औंस के पार निकला है जबकि चांदी का भाव रिकॉर्ड $93 के पार निकला।
सोने चांदी में तेजी के 5 कारण
EU पर ट्रंप के बयान से अनिश्चितता बढ़ी है। ट्रंप ने कहा डेनमार्क को सपोर्ट करने वाले देशों पर 10% का टैरिफ लगेगा। इंडस्ट्री की तरफ से चांदी की जोरदार डिमांड रहा। बाजार में फिजिकल चांदी की जोरदार कमी आई। चीन ने क्रिटिकल मिनरल में डाला, एक्सपोर्ट पर लगाम लगया।
2026 में सोने-चांदी के सफर पर नजर डालें तो सोने में अब तक 6 फीसदी की तेजी आई जबकि चांदी में 24 फीसदी की तेजी आई।
OCBC के स्ट्रैटेजिस्ट क्रिस्टोफर वोंग ने रॉयटर्स को बताया, "चांदी के मामले में, मीडियम-टर्म आउटलुक कंस्ट्रक्टिव बना हुआ है, जिसे लगातार फिजिकल कमी, मज़बूत इंडस्ट्रियल डिमांड और सेफ-हेवन डिमांड का सपोर्ट मिला है।" वोंग ने आगे कहा, "हालांकि, हाल की रैली की रफ़्तार को देखते हुए कुछ शॉर्ट-टर्म टैक्टिकल सावधानी की ज़रूरत हो सकती है," उन्होंने बताया कि गोल्ड-सिल्वर रेश्यो 2025 के आखिर में लगभग 105 से तेज़ी से गिरकर 50 के निचले स्तर पर आ गया है, जो गोल्ड के मुकाबले सिल्वर के मज़बूत आउटपरफॉर्मेंस को दिखाता है।
निर्मल बैंग सिक्योरिटीज के वीपी कुणाल शाह का कहना है कि जियोपॉलिटिकल तनाव ने कीमतों को पंख लगा दिए है। सोने-चांदी की कीमतों में आगे भी तेजी जारी रह सकती है। सोने-चांदी में हर गिरावट पर खरीदारी करने की सलाह होगी।
All India Gem and Jewellery Domestic Council के वाइस चेयरमैन अविनाश गुप्ता ने कहा कि सोने-चांदी का मूव केवल ट्रंप के बयान के कारण आ रहा है और उनके कारण है बाजार में अस्थिरता है। ट्रंप का रुख नरम हुआ तो भाव गिर सकते हैं। हालांकि लंबी अवधि के लिए इसमें तेजी की संभावनाए बनी हुई है लेकिन इसमें सावधान रहने की भी जरुरत है। मेरा मानना है कि रिटेल निवेशकों को मौजूद बाजार से दूर रहना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि सोने-चांदी के दाम बढ़ रहे है लेकिन लोगों का बजट नहीं बढ़ रहा है। दाम चढ़ने से मांग में थोड़ा दबाव दिख रहा है। मुनाफावसूली से पहले सोने-चांदी में और तेजी आ सकती है। शंघाई में चांदी का भाव प्रीमियम पर है। यहां से सोने में 10 फीसदी और चांदी में 20 फीसदी की तेजी की उम्मीद है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।