Gold-Silver rates today : सोमवार, 12 जनवरी को MCX पर शुरुआती कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया और वे रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं। बढ़ती जियोपॉलिटिकल अनिश्चितताओं, डॉलर की गिरावट और इस साल US फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती संभावनाओं के कारण निवेशक सुरक्षित एसेट की ओर भाग रहे हैं, जिसका फायद सोने-चांदी को मिल रहा है। 11 बजे के आसपास MCX गोल्ड फरवरी वायदा का भाव 2,355 रुपए से ज़्यादा यानी 1.70 फीसदी बढ़कर 141,174 रुपए प्रति 10 ग्राम के हाई पर कारोबर कर रहा है। जबकि MCX सिल्वर मार्च वायदा का भाव 10,676 रुपए यानी 4 फीसदी से ज़्यादा बढ़कर 263,401 रुपए प्रति किलोग्राम के लेवल पर कारोबार कर रहा है।
सोमवार को पहली बार इंटरनेशनल बाजार में सोने की कीमतें 4,600 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के पार पहुंच गईं। फरवरी डिलीवरी वाले अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 4,612.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए। जियोपॉलिटिकल और आर्थिक अनिश्चितताओं के साथ-साथ दूसरी करेंसी के मुकाबले डॉलर में गिरावट के कारण सोने-चांदी में तेजी आई है।
दूसरी कमोडिटीज की बात करें तो एमसीएक्स पर कॉपर का जनवरी कॉन्ट्रैक्ट 28.50 रुपए यानी 2.22 फीसदी की बढ़त के साथ 1,311.70 रुपए पर दिख रहा है। वहीं, क्रूड का जनवरी कॉन्ट्रैक्ट 6.00 रुपए यानी 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 5,346.00 रुपए पर दिख रहा है। जबकि, नैचुरल गैस का जनवरी कॉन्ट्रैक्ट 1.90 रुपए यानी 0.65 फीसदी की कमजोरी के साथ 292.30 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, ELECDMBL कॉन्ट्रैक्ट 62 रुपए यानी 1.43 फीसदी की तेजी के साथ 4,408 रुपए पर नजर आ रहा है।
कमोडिटी में आज कहां होगी कमाई
कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं कुंवरजी ग्रुप के रवि दियोरा। इनको आज गोल्ड और नैचुरल गैस में कमाई के मौके दिख रहे हैं। इनकी एमसीएक्स गोल्ड फरवरी कॉन्ट्रैक्ट में 138500 रुपए के आसपास, 140000 रुपए के टारगेट के लिए, 137800 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह है। एमसीएक्स नैचुरल गैस जनवरी कॉन्ट्रैक्ट में भी इनकी 290 रुपए के आसपास, 301 रुपए के टारगेट के लिए, 286 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।