Gold Silver Rate Today : शुरुआती कमजोरी के बाद MCX पर सोने में आई रिकवरी, जानिए कमोडिटीज में आज कहां होगी कमाई

Gold Silver Rate Today : एमसीएक्स पर कॉपर का फरवरी वायदा 3.45 रुपए यानी 0.29 फीसदी बढ़ कर 1,184.80 रुपए पर और क्रूड का मार्च वायदा 41 रुपए यानी 0.69 फीसदी तेजी के साथ 5,955 पर ट्रेड कर रहा है

अपडेटेड Feb 19, 2026 पर 11:23 AM
Story continues below Advertisement
Commodity calls:कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं SMC Global Securities की वंदना भारती। इनको आज सोने और कॉपर कॉन्ट्रैक्ट में कमाई के मौके दिख रहे हैं

Gold Silver Rate Today : गुरुवार, 19 फरवरी को शुरुआती कारोबार में MCX पर सोने का रेट गिर गया। US फेड की पिछली पॉलिसी मीटिंग के मिनट्स से पता चलता है कि पॉलिसी बनाने वाले इंटरेस्ट रेट पर अपने अगले कदम को लेकर बंटे हुए हैं,जिसके बाद डॉलर मजबूत हुआ। डॉलर की मजबूती से सोने पर दबाव बना। हालांकि,सोने और चांदी पर अतिरिक्त मार्जिन वापस लेने से फ्यूचर्स की कीमतों को सपोर्ट मिला। MCX और NSE ने गुरुवार, 19 फरवरी से सोने के फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट (सभी वेरिएंट में) पर 3 फीसदी और चांदी के फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट (सभी वेरिएंट में) पर 7 फीसदी का एक्स्ट्रा मार्जिन वापस ले लिया है।

इन खबरों के बीच आज इंट्राडे में MCX पर सोने का रेट गिरा। MCX गोल्ड अप्रैल फ्यूचर्स शुरुआती कारोबार में लगभग 650 या 0.40 फीसदी गिरकर 1,55,116 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि MCX सिल्वर मार्च फ्यूचर्स 1,800 रुपए या 0.75 फीसदी गिरकर 2,42,439 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया था। लेकिन बाद में इसमें रिकवरी आई।

फिलहाल 11 बजे के आसपास एमसीएक्स पर गोल्ड का अप्रैल वायदा 272 रुपए यानी 0.17 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ 156,033 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, चांदी का मार्च वायदा 400 रुपए यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 244,668 रुपए प्रति किलो ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।


डॉलर इंडेक्स बढ़कर 97.73 पर पहुंच गया है,जो एक हफ़्ते से ज़्यादा समय का इसका सबसे ऊंचा लेवल है। इससे विदेशी करेंसी में खरीदारों के लिए डॉलर-बैक्ड बुलियन महंगा हो गया है। इसके अलवा चीन,कोरिया और कई दूसरे देशों में लूनर न्यू ईयर की छुट्टियों की वजह से कीमती धातुओं की शॉर्ट-टर्म डिमांड कम हो गई है,जिससे लिक्विडिटी कम हो गई है।

CME के ​​फेडवॉच टूल के मुताबिक,मार्केट को अब इस साल तीन बार 25-बेसिस प्वाइंट रेट कट की उम्मीद है।

अब बाजार का फोकस आज आने वाली वीकली जॉबलेस क्लेम रिपोर्ट,पर्सनल कंजम्पशन एक्सपेंडिचर (PCE) डेटा और शुक्रवार को आने वाले Q4 और पूरे साल 2025 के एडवांस GDP अनुमान पर है। इससे सेंट्रल बैंक के इंटरेस्ट रेट ट्रैजेक्टरी का अंदाजा लगाया जा सकेगा।

दूसरी कमोडिटीज पर एक नजर

एमसीएक्स पर कॉपर का फरवरी वायदा 3.45 रुपए यानी 0.29 फीसदी बढ़ कर 1,184.80 रुपए पर और क्रूड का मार्च वायदा 41 रुपए यानी 0.69 फीसदी तेजी के साथ 5,955 पर ट्रेड कर रहा है। जबकि,नैचुरल गैस का फरवरी वायदा 6.30 रुपए यानी 2.34 फीसदी बढ़कर 275.20 रुपए पर दिख रहा है।

कमोडिटी में कमाई वाले कॉल

कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं SMC Global Securities की वंदना भारती। इनको आज सोने और कॉपर कॉन्ट्रैक्ट में कमाई के मौके दिख रहे हैं। इनकी सलाह है कि एमसीएक्स कॉपर में 1180 रुपए के आसपास,1170 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ,1200 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। वहीं, एमसीएक्स गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट में 155000 रुपए के आसपास,154400 के स्टॉपलॉस के साथ,156500 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें।

 

Stock Market news: लगातार तीन दिनों की तेजी के बाद बाजार में आज हल्का दबाव, जानिए निफ्टी-बैंक निफ्टी में क्या हो ट्रेडिंग रणनीति

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।