सोने-चांदी में आज बेहद छोटे दायरे में कारोबार हो रहा है। डॉलर में रिकवरी के कारण ऊपरी स्तर से दबाव है। हालांकि, महंगाई को लेकर चिंता बनी हुई है। हाजिर बाजारों की बात करें तो देश में कोरोना के लगातार कम होते मामलों को बीच फिर ओपनिंग अप की बात होने लगी है। अगले महीने से कई राज्यों में लॉकडाउन से ढील दी जा सकती है।
कच्चे तेल की कीमतों में आज थोड़ी कमजोरी है। लेकिन ब्रेंट 68 डॉलर के ऊपर बना हुआ है। बाजार की नजर OPEC+ की 31 मई की बैठक पर है। वहीं मेटल्स में दायरे बंद कारोबार हो रहा है।
MCX पर सोना 48,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के करीब कारोबार कर रहा है। डॉलर में रिकवरी से ऊपरी स्तर से दबाव बना हुआ है। US Fed अधिकारियों ने महंगाई की चिंता को खारिज किया है। सोना जुलाई के बाद सबसे बड़ी मासिक बढ़त की ओर नजर आ रहा है। बाजार को US के Jobless Claims के आंकड़ों का इंतजार है।
चीन की सख्ती के कारण मेटल्स पर दबाव बना हुआ है। चीनी बैंकों ने कमोडिटी फ्यूचर्स से जुड़े प्रोडक्ट बेचना बंद किया है। BHP Group की चिली की खदानों में आज से हड़ताल है।
क्रूड में हल्की कमजोरी
ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली के कारण दबाव देखने को मिल रहा है। US में क्रूड इंवेंट्री में 16.6 लाख बैरल की गिरावट आई है। US, यूरोप, चीन की डिमांड बढ़ने से सपोर्ट मिल रहा है। Iran-UN में इस हफ्ते 5वें दौर की बातचीत जारी है। OPEC+ की 31 मई-1 जून तक बैठक होगी।
Kedia Commodity के Ajay Kedia की निवेश सलाह
BUY COPPER JUNE @ 744 SL 738 TGT 752
SELL CRUDE OIL JUNE @ 4850 SL 4920 TGT 4740
BUY CHANA JUNE @ 5120 SL 5050 TGT 5250
BUY JEERA JUNE @ 13780 SL 13650 TGT 13950
SELL GUARSEED JUNE @ 4200 SL 4260 TGT 4100
Comm Trendz Research के T Gnanasekar की निवेश सलाह
MCX Gold Aug:Sell rallies to 49,400 s/l 49,600 tgt 48,900
MCX Crude June: Buy dips to 4755 s/l 4710 tgt 4860-75
MCX Copper June: Sell rallies to 748 s/l 751 tgt 734.