Credit Cards

Gold News: US में सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर, एक्सपर्ट्स से जानिए भारत में कहां तक पहुंचेंगे भाव?

Gold News: संयम मेहरा ने आगे कहा कि दिवाली तक सोना 2700 डॉलर तक आ सकता है। वहीं दिसंबर में सोने का भाव 100 डॉलर तक गिर सकता है। कीमतों में गिरावट पर खरीदारी दोबार बढ़ेगी। वहीं सोने के सिक्कों की मांग बढ़ रही है

अपडेटेड Sep 20, 2024 पर 2:40 PM
Story continues below Advertisement
फेड से रेट कट के बाद सोने में भी मजबूती देखने को मिल रही है। इंटरनेशनल मार्केट में सोने रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है।

Gold News:  फेड से रेट कट के बाद सोने में भी मजबूती देखने को मिल रही है। इंटरनेशनल मार्केट में सोने रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है। US में रिकॉर्ड ऊंचाई पर सोने का दाम पहुंचा है। इंटरनेशल मार्केट में गोल्ड का भाव 2608 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचा है। सोने की कीमतों में 1 दिन में 1% से ज्यादा की तेजी आई है। COMEX पर गोल्ड का भाव $2600 के ऊपर कायम है। मिडिल ईस्ट संकट गहराने से भी सोने को सपोर्ट मिल रहा है।

सोने के साथ ही चांदी की चमक में भी तेजी आई है। इंटरनेशनल मार्केट में चांदी की कीमत 2 महीने की ऊंचाई पर पहुंची है। COMEX पर चांदी 31.65 डॉलर तक पहुंचे है जबकि स्पॉट में चांदी का दाम 31 डॉलर के पार निकला है। डॉलर में कमजोरी से कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। इस बीच डॉलर कमजोर हुआ है और रुपये में मजबूती बढ़ी है।

दिवाली तक सोना 2700 डॉलर तक आ सकता


इंटरनेशनल मार्केट में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद भारत में इसकी कैसी चाल रहेगी इस पर बात करते हुए GJC के चेयरमैन संयम मेहरा (Saiyam Mehra) ने कहा कि अमेरिका में दरें घटने से सोने में तेजी आई है। बाजार को अमेरिका में दरें और घटने की उम्मीद हैं। देश में सोना का इंपोर्ट और एक्सपोर्ट दोनों बढ़ा है। नए डिजाइन के गहने तैयार हो रहे हैं। अगस्त में इंपोर्ट हर साल बढ़ता ही है। 750-850 टन सोने का इंपोर्ट होता है। हालांकि कीमतों में तेजी से बाजार में खरीदारी कम हुई है।

संयम मेहरा ने आगे कहा कि दिवाली तक सोना 2700 डॉलर तक आ सकता है। वहीं दिसंबर में सोने का भाव 100 डॉलर तक गिर सकता है। कीमतों में गिरावट पर खरीदारी दोबार बढ़ेगी। वहीं सोने के सिक्कों की मांग बढ़ रही है। संयम मेहरा ने कहा कि त्योहारी और शादियों की मांग के कारण इंपोर्ट बढ़ता है। सोने के दाम बढ़ने से 18 कैरेट के गहनों की बिक्री बढ़ी है। वहीं 14 कैरेट के भी सोने के गहनों की बिक्री बढ़ी है।

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय गहनों की मांग इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी है। दुबई, ऑस्ट्रेलिया के साथ एफटीए का भी फायदा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि दिवाली पर सोने की मांग बढ़ने की उम्मीद है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।