Gold Price:2 महीने के निचले स्तरों से सोने-चांदी में खरीदारी, जानिए आगे कितनी आ सकती है तेजी

मनोज झा ने कहा कि जियोपॉलिटिकल तनाव के चलते सोने पर असर देखने को मिल रहा है। जनवरी में ब्याज दरों की कटौती में कमी आएगी। जिसके चलते सोने के दामों में नरमी आ सकती है। उन्होंने आगे कहा कि दिवाली के बाद दाम ज्यादा होने के कारण मांग कम रही है।

अपडेटेड Nov 18, 2024 पर 2:46 PM
Story continues below Advertisement
सोने-चांदी की कीमतों को अमेरिका, चीन के मजबूत आंकड़ों से सपोर्ट मिल रहा है। इधर बाजार को दिसंबर में दरें घटने की उम्मीद कम लग रही है।

2 महीने के निचले स्तरों से सोने में खरीदारी देखने को मिली। MCX पर सोना 74600 के पार निकला है जबकि चांदी 89000 के पार निकली है। दरअसल, अमेरिका, चीन के मजबूत आंकड़ों से सोने को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं COMEX पर सोना $2600 के करीब पहुंचा है जबकि चांदी 31 डॉलर के करीब पहुंची है। पिछले हफ्ते सोना 4% से ज्यादा गिरा था।

बता दें कि सोने-चांदी की कीमतों को अमेरिका, चीन के मजबूत आंकड़ों से सपोर्ट मिल रहा है। इधर बाजार को दिसंबर में दरें घटने की उम्मीद कम लग रही है। 62% लोगों को दिसंबर में दरें 0.25% घटने की उम्मीद है। पिछले हफ्ते 80% लोग को 0.25% कटौती उम्मीद थी। इधर जेरोम पॉवेल ने कहा कि दरें कम करने की कोई जल्दी नहीं है।

बाजार की मिडिल ईस्ट संकट, रूस-यूक्रेन युद्ध पर नजर बनी हुई है। डॉनल्ड ट्रंप के फैसलों से US में महंगाई बढ़ने की आशंका है।


सोने-चांदी की चाल पर नजर डालें तो सोना 1 हफ्ते में 1 फीसदी टूटा है जबकि चांदी में 0.21 फीसदी की गिरावट आई। वहीं 1 महीने में सोना 5 फीसदी और चांदी 9 फीसदी टूटा। जनवरी 2024 से अब तक सोना 26 फीसदी चढ़ा है जबकि चांदी ने 29 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं 1 साल में सोने-चांदी ने 31 फीसदी की तेजी दिखाई है।

सोने-चांदी में आगे तेजी की उम्मीद

कामाख्या ज्वेल्स के एमडी मनोज झा ने कहा कि जियोपॉलिटिकल तनाव के चलते सोने पर असर देखने को मिल रहा है। जनवरी में ब्याज दरों की कटौती में कमी आएगी। जिसके चलते सोने के दामों में नरमी आ सकती है। उन्होंने आगे कहा कि दिवाली के बाद दाम ज्यादा होने के कारण मांग कम रही है। सोने में 30 डॉलर प्रीमियम बढ़ेगा। हालांकि सोने-चांदी में आगे तेजी की उम्मीद है। 2024 में सोने का दाम $2650 तक पहुंच सकता है, लेकिन अगले साल गिरावट देखी जाएगी और दाम $2400 तक गिर सकते हैं।

गिरावट पर खरीदें सोना

निर्मल बंग सिक्योरिटीज के वीपी कुणाल शाह का कहना है कि गोल्ड के फंडामेटल तेजी के ही बने हुए है। 2 सालों में गोल्ड ने करीब 65 फीसदी की तेजी देखने को मिली है जिसके चलते गोल्ड में करेक्शन आना स्वाभाविक था। शॉर्ट टर्म में गोल्ड 2525-2500 डॉलर के बीच होना चाहिए। सोने मे गिरावट पर खरीदारी की रणनीति अपनाए। टेक्निकल कारणों के चलते आगे भी गोल्ड में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।