गोल्ड प्राइस 3 महीने के हाई से नीचे आया, सिल्वर के रेट में भी गिरावट

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बॉन्ड परचेज में कटौती की शुरुआत करने से गोल्ड के प्राइसेज पर प्रेशर पड़ेगा

अपडेटेड Oct 14, 2021 पर 5:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

गोल्ड का प्राइस पिछले सेशन में लगभग तीन महीने के हाई पर पहुंचने के बाद गुरुवार को डोमेस्टिक मार्केट में गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। MCX पर गोल्ड का फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट 0.2 प्रतिशत घटकर 47,820 रुपये प्रति 10 ग्राम और सिल्वर का कॉन्ट्रैक्ट 0.5 प्रतिशत कम गिरकर 62,562 रुपये प्रति किलोग्राम पर था।

इंटरनेशनल मार्केट्स में गोल्ड का प्राइस 0.3 प्रतिशत की कमी के साथ 1,787 डॉलर प्रति औंस पर था। इसमें पिछले सेशन में 2 प्रतिशत की तेजी आई थी।

अनुमान से अच्छे रहे INFOSYS के नतीजे, ब्रोकरेज से जानें स्टॉक को खरीदें, बेचें या करें होल्ड

एनालिस्ट्स का कहना है कि MCX पर गोल्ड के लिए सपोर्ट 47,300-47,070 रुपये प्रति 10 ग्राम और रेजिस्टेंस 48,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

डॉलर में कमजोरी आने से गोल्ड के प्राइस को इंटरनेशनल मार्केट्स में सपोर्ट मिल रहा है। गोल्ड का प्राइस बुधवार को रेजिस्टेंस तोड़कर 1,776 डॉलर प्रति औंस के 50-डे मूविंग एवरेज के पास पहुंचा है।

अमेरिका में बुधवार को जारी हुए डेटा में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के अनुमान से अधिक बढ़ने का पता चला था। इससे महंगाई अधिक होने का संकेत मिल रहा है।


फेडरल रिजर्व की पिछले महीने हुई मीटिंग की जानकारी में नवंबर या दिसंबर के मध्य से बॉन्ड परचेज में कमी की शुरुआत होने की संभावना बताई गई है।

बुलियन ट्रेडर्स को अब अमेरिकी बिजनेस इनवेंटरीज और रिटेल सेल्स डेटा का इंतजार है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।