Gold price drop : बुधवार 7 जनवरी को सुबह के कारोबार में घरेलू वायदा बाज़ार में डॉलर की मज़बूती के बीच आई प्रॉफ़िट बुकिंग के कारण सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और US फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के बीच अच्छी स्पॉट डिमांड ने सोने की गिरावट को सीमित रखा। सुबह करीब 9:20 बजे MCX पर फरवरी गोल्ड फ्यूचर्स 317 रुपए यानी 0.21 फीसदी गिरकर 138,788 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इसी समय MCX पर मार्च सिल्वर फ्यूचर्स 681 रुपए यानी 0.26 फीसदी गिर कर 258,130.00 प्रति किलोग्राम पर नजर आ रहा था।
निवेशकों ने मज़बूत डॉलर के बीच प्रॉफ़िट बुक किया। इसके चलते बुधवार को कॉमेक्स पर भी सोने में गिरावट आई। डॉलर इंडेक्स अपने दो हफ़्ते के उच्चतम स्तर के करीब दिख रहा है। इससे डॉलर सपोर्टेड बुलियन विदेशी खरीदारों के लिए सस्ता हो गया है।
MCX पर दूसरी कमोडिटीज पर नजर डालें तो कॉपर का जनवरी फ्यूचर्स 6.35 रुपए यानी 0.47 फीसदी की कमजोरी के साथ 1,331.95 रुपए पर दिख रहा है। वहीं, CRUDEOIL जनवरी फ्यूचर्स 128 रुपए यानी 2.46 फीसदी की कमजोरी के साथ 5,082 पर ट्रेड कर रहा है। जबकि, NATURALGAS जनवरी कॉन्ट्रैक्ट 4 रुपए यानी 1.31 फीसदी की बढ़त के साथ 310.30 रुपए पर दिख रहा है।
जानिए कमोडिटी में आज कहां होगी कमाई
कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं Kedia Commodity के अजय केडिया। इनको आज गोल्ड, सिल्वर और कॉपर में कमाई के मौके दिख रहे हैं। उनका कहना है कि MCX GOLD में 138200 रुपए के आसपास 137500 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 140000 रुपए के टारेगट के लिए खरीदारी करें। वहीं, MCX SILVER में 255000 रुपए के आसपास 253000 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 260000 रुपए के टारेगट के लिए खरीदारी करें। इसी तरह MCX COPPER में 1332 रुपए के आसपास 1325 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 1350 रुपए के टारेगट के लिए खरीदारी करें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।