Gold Price Fall Today: सोने में उठापटक जारी, 1 महीने के निचले स्तरों पर पहुंचा गोल्ड , जानें कहां तक जा सकता है भाव

Gold Price Fall Today: टैरिफ वॉर ने सोने चांदी पर दबाव बनाया। COMEX पर सोना 1 महीनों के निचले स्तर पर पहुंचा है। चीन के अमेरिका पर टैरिफ लगाने से बाजार में मुनाफावलूसी से भाव गिरे है। COMEX पर सोना $3000 के नीचे फिसला है

अपडेटेड Apr 07, 2025 पर 2:51 PM
Story continues below Advertisement
बाजार को अमेरिका में मंदी की आशंका है। बाजार को US में मंहागाई बढ़ने की आशंका है।

Gold Price Fall Today:  टैरिफ वॉर ने सोने चांदी पर दबाव बनाया। COMEX पर सोना 1 महीनों के निचले स्तर पर पहुंचा है। चीन के अमेरिका पर टैरिफ लगाने से बाजार में मुनाफावलूसी से भाव गिरे है। COMEX पर सोना $3000 के नीचे फिसला है। MCX पर सोना 88,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे फिसला है।

इधर चांदी 4 महीनों के निचले स्तर पर पहुंची है COMEX पर चांदी का $30 के नीचे फिसला है। MCX पर चांदी 88,800 के नीचे फिसली है।

गौरतलब है कि बाजार को अमेरिका में मंदी की आशंका है। बाजार को US में मंहागाई बढ़ने की आशंका है। बाजार को US में दरें घटने की उम्मीद कम है। ट्रंप टैरिफ से ग्लोबल महंगाई बढ़ने की आशंका है। चीन ने अमेरिका पर 34% का टैरिफ लगाया है।


मेटल्स फोकस के सीनियर कंसल्टेंट हर्षल बारोट का कहना है कि सोने पर टैरिफ वॉर का असर दिखाई दे रहा है। सोना 2900 डॉलर के नीचे जाता हुआ नहीं दिखाई देता है। 2800 डॉलर प्रति औंस से 2500 डॉलर प्रति औंस का भाव तुरंत आने की गुंजाइश नहीं है। हालात सुधरने पर सोने की कीमतों में गिरावट आएगी। बाजार में उतार-चढ़ाव रहने पर रिटेल खरीदारी लगभग नहीं होती है।

उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा हालात में सोना $3300 तक सोना पहुंच सकता है। टैरिफ निगोसिएशन, अनिश्चितता खत्म होने पर दाम गिर सकते हैं। अगले 6 महीने में सोना $2800 या उसके नीचे भी जा सकता है।

GJC चेयरमैन राजेश रोकड़े का कहना है कि सोने की कीमतों में गिरावट से खरीदारी दोबारा लौटने की उम्मीद है। ग्लोबल अनिश्चितता के कारण सोने की कीमतों में उछाल आया है। सोने की कीमतों में गिरावट छोटी अवधि के लिए है। बाजार में स्थिरता आने पर कीमतें एक बार फिर चढ़ सकती हैं।

Crude Oil Price Fall : 4 सालों के निचले स्तरों पर पहुंचा कच्चे तेल का भाव, अभी कितना और गिरेगा क्रूड?

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।