Gold Price: सोना हर दिन नित नई ऊंचाई छू रहा है। खासकर ये हफ्ता काफी स्पेशल रहा है क्योंकि घरेलू ही नहीं इंटरनेशनल बाजार में भी सोने के भावों में शानदार तेजी रही। घरेलू, इंटरनेशनल मार्केट में सोने की रिकॉर्ड स्तरों पर भाव पहुंचा है। MCX पर दिसंबर वायदा 77,667 तक पहुंचा है जबकि COMEX पर भी भाव रिकॉर्ड $2,729 तक पहुंचे है। US में स्पॉट भाव भी रिकॉर्ड $2,714 ऊंचाई पर पहुंचा है।
बता दें कि 2024 में MCX पर सोने-चांदी में 29 फीसदी तक की बढ़त देखने को मिली है जबकि 2024 में COMEX पर सोना 38 फीसदी और चांदी 49 फीसदी चढ़ा है। एमसीएक्स पर सोना 1 हफ्ते में 2 फीसदी , 1 महीने में 6 फीसदी चढ़ा है। 2024 में अब तक सोने में 23 फीसदी का उछाल आया है। वहीं 3 साल में इसमें 64 फीसदी की तेजी आई है।
बाजार को US में नवंबर में दरें घटने की उम्मीद है। 90% लोगों को दरें 0.25% घटने की उम्मीद है। कल ECB ने ब्याज दरें 0.25% घटाई है। मिडिल ईस्ट संकट से भी कीमतों को सपोर्ट मिला है। सेंट्रल बैंकों की खरीद से भी दाम चढ़े है।
सोने में तेजी के बड़े कारण और आगे भावों में और कितनी तेजी आ सकती है? इस पर बात करते हुए कामा ज्वेलरी के एमडी कॉलिन शाह ने कहा कि वैल्यू के लिहाज से बीते साल की तुलना में इस साल सोने में 10 फीसदी की तक की ग्रोथ की उम्मीद बाजार लगा कर चल रहा है। वहीं डायमंड ज्वेलरी में एक्सपोर्ट में गिरावट की उम्मीद है। जियोपॉलिटिकल तनाव के चलते डायमंड ज्वेलरी के एक्सपोर्ट में आगे भी गिरावट की संभावना है।
हालांकि उन्होंने आगे कहा कि भारत में 2025 तक ज्वेलरी के एक्सपोर्ट में सुधार देखने को मिल सकता है। डिजाइन और इनोवेशन पर फोकस के साथ घरेलू मांग को आगे बढ़ाया जा रहा है।
सिल्वर एम्पोरियम के एमडी राहुल मेहता ने कहा कि कीमत बढ़ने के कारण लोग चांदी को बचाकर रख रहे हैं। पहले रिसाइकल्ड चांदी 30% थी जो अब सिर्फ 10% है।
ज्वैलर्स के सीईओ गौरव बावा ने कहा कि दिल्ली में ज्वेलरी की डिमांड स्थिर रही है। Lab grown diamond की अभी कुल बिक्री 7% है। पिछले 2 हफ्ते से अच्छी बिक्री हुई है। सोने, चांदी और डायमंड में अच्छी बिक्री हुई है। सोने में 35% की डिमांड संभव है। गौरव ने कस्टमर को होलमार्किंग वेरीफाई करने की सलाह दी है।
IBJA के नेशनल बोर्ड डायरेक्टर प्रमोद मेहता ने कहा कि बाजार में सोने के दाम का असर पड़ता है। अभी लाइट वेट ज्वेलरी की डिमांड है। कस्टमर निवेश के तौर पर सोना खरीद रहे हैं क्योंकि कीमतें तेजी से बढ़ी हैं।