Gold price: सोने की चमक बढ़ी, एक्सपर्ट्स से जानिए क्या आगे भी बरकरार रहेगी ये तेजी

Gold price:सिलिकॉन वैली बैंक, सिग्नेचर बैंक और क्रेडिट सुइस बैंक संकट को देखते हुए निवेशक दुनिया के सबसे सुरक्षित निवेश विकल्प माने जाने वाले सोने की तरफ रुख करने को मजबूर हुए हैं। अमेरिकी बॉन्ड दरों में गिरावट के डॉलर इंडेक्स भी फिसला है। जिसके चलते सोने की कीमतों में तेजी आई है। भारत, ऑस्ट्रेलिया और यूके में सोने की कीमतें अब तक के अपने हाई पर पहुंच गई हैं, जबकि अमेरिका में ये 11 महीने के हाई लेवल पर हैं

अपडेटेड Mar 21, 2023 पर 6:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अमेरिकी बॉन्ड दरों में गिरावट के डॉलर इंडेक्स भी फिसला है। जिसके चलते सोने की कीमतों में तेजी आई है

Gold price: निवेश के सबसे सुरक्षित विकल्प के रूप में पहचाना जाने वाला सोना भारत में 60000 रुपए प्रति ग्राम का स्तर पार करके रिकॉर्ड हाई पर नजर आ रहा है। अमेरिका के बैंकिग संकट के बावजूद 20 मार्च को गोल्ड फ्यूचर्स 1.5 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 60299 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.57 फीसदी की तेजी के साथ 2000 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गया है और 2001.6 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

सिलिकॉन वैली बैंक, सिग्नेचर बैंक और क्रेडिट सुइस बैंक संकट को देखते हुए निवेशक दुनिया के सबसे सुरक्षित निवेश विकल्प माने जाने वाले सोने की तरफ रुख करने को मजबूर हुए हैं। अमेरिकी बॉन्ड दरों में गिरावट के डॉलर इंडेक्स भी फिसला है। जिसके चलते सोने की कीमतों में तेजी आई है। भारत, ऑस्ट्रेलिया और यूके में सोने की कीमतें अब तक के अपने हाई पर पहुंच गई हैं, जबकि अमेरिका में ये 11 महीने के हाई लेवल पर हैं। कमोडिटी निवेशकों के लिए सोना ज्यादा चमकदार हो गया है। सोने में साप्ताहिक आधार पर 5.5 फीसदी से ज्यादा की बढ़त हुई है।

Taking stocks: आज की तेजी में 17100 के ऊपर बंद हुआ निफ्टी, जानिए कल कैसी रह सकती है बाजार की चाल


बैंकिग संकट

अमेरिका में दो बैंक- सिलिकॉन वैली बैंक और सिग्नेचर बैंक - खतम हो गए हैं, जबकि स्विस बैंक क्रेडिट सुइस और यूएस का एक और बैंक फर्स्ट रिपब्लिक बैंक जिंदा रहने के लिए संघर्ष करते दिख रहे हैं। इन बैंकों की सहायता करने और इनके जमाकर्ताओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए, यूएस फेडरल रिजर्व ने कहा कि उसने बैंकों और अन्य डिपॉजिटरी संस्थानों को आपातकालीन ऋण प्रदान करने के लिए बैंक टर्म फंडिंग प्रोग्राम शुरू किया है। जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी का कहना है कि फेड रिजर्व का नया बैकस्टॉप प्रोग्राम बैंकिंक सिस्टम में 2 ट्रिलियन डॉलर तक की धन राशि डाल सकता है।

बढ़ती महंगाई और इसको नियंत्रित करने को कवायद से भी सोने को सपोर्ट

बढ़ती महंगाई और इसको नियंत्रित करने को कवायद से भी सोने को सपोर्ट मिल रहा है। दुनिया के तमाम बड़े केंद्रीय बैंक महंगाई से निपटने को लिए ब्याज दरे बढ़ा रहे हैं। उम्मीद है कि उस फेड बुधवार को होने वाली अपनी बैठक में दरों में 0.25 फीसदी की बढ़त कर सकता है। ब्याज दरों में बढ़त से कंपनियों के कर्ज लागत में बढ़त की उम्मीद है। इससे आगे ग्रोथ और कंपनियों के प्रदर्शन में कमजोरी आने की अशंका है जिसको लेकर दुनिया भर के शेयर बाजारों पर दबाव दिख रहा है। ऐसे में निवेशक सबसे सुरक्षित निवेश विकल्प माने जाने वाले सोने की तरफ रुख कर रहे हैं।

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी की राय

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी का कहना है बढ़ते जियोपोलिटिकल तनावों ने सोने की कीमतों में और अधिक बढ़ोतरी की है। वर्तमान में, हम एसवीबी और क्रेडिट सुइस जैसे बैंकिंग और वित्तीय संकट के दौर में हैं। ऐसे में 2023 में सोने में तेजी कायम रहेगी। निवेशकों को सोने के लिए अपने पोर्टफोलियो ज्यादा जगह रकी चाहिए।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सौमिल गांधी की राय

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सौमिल गांधी का कहना है कि फेड पॉलिसी मीट के फैसले के आने पहले सोने की कीमतें पॉजिटिव रुझान के साथ ऊपरी छोर पर कंसोलीडेट होती दिखेंगी। कॉमेक्स स्पॉट गोल्ड के लिए 1959/1940 डॉलर प्रति औंस पर सपोर्ट है। वहीं, 2010/2023 डॉलर प्रति औंस पर रजिस्टेंस है। वहीं, एमसीएक्स पर अप्रैल गोल्ड फ्यूचर्स को 58,900 रुपए पर सपोर्ट और 60,400 पर रजिस्टेंस है। इस हफ्ते बाजार की नजरें यूएस फेड के फैसले, BoE के ऐलानों और कनाडा के साथ ही जापान के मैक्रो आंकड़ों पर रहेंगी।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।