Gold price: निवेश के सबसे सुरक्षित विकल्प के रूप में पहचाना जाने वाला सोना भारत में 60000 रुपए प्रति ग्राम का स्तर पार करके रिकॉर्ड हाई पर नजर आ रहा है। अमेरिका के बैंकिग संकट के बावजूद 20 मार्च को गोल्ड फ्यूचर्स 1.5 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 60299 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.57 फीसदी की तेजी के साथ 2000 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गया है और 2001.6 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।
