Gold Price Today: शुक्रवार 29 नवंबर को गोल्ड हुआ सस्ता, चेक करें कितनी कम हुई 24 कैरेट गोल्ड का कीमत

Gold Price Today: शुक्रवार 29 नवंबर को 10 ग्राम सोना सस्ता हुआ है। गुरुवार की तेजी के बाद आज गोल्ड में थोड़ा करेक्शन आया है। 24 और 22 कैरेट का भाव 150 रुपये तक कम हुआ है। 22 कैरेट सोने का भाव 71,050 रुपये के करीब आ गया है

अपडेटेड Nov 29, 2024 पर 6:00 AM
Story continues below Advertisement
Gold Price Today: आज 29 नवंबर को सोना सस्ता हुआ है।

Gold Price Today: शुक्रवार 29 नवंबर को सोना सस्ता हुआ है। गुरुवार की तेजी के बाद आज गोल्ड में थोड़ा करेक्शन आया है। 24 और 22 कैरेट का भाव 150 रुपये तक कम हुआ है। 22 कैरेट सोने का भाव 71,050 रुपये के करीब आ गया है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 77,400 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है। यहां जानें देश के बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, पटना, जयपुर, लखनऊ जैसे शहरों में क्या रहा 29 नवंबर को सोने का भाव।

29 नवंबर को एक किलोग्राम चांदी का रेट

देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 89,500 रुपये पर ही है। चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं आया है। चांदी का भाव बीते दिनों से स्थिर बना हुआ है।


आज क्यों सस्ता हुआ सोना? 

कल की तेजी के बाद आज सोने के भाव में थोड़ा करेक्शन आया है। ज्यादातर एक्सपर्ट का मानना है कि सोना एक रेन्ज में कारोबार कर रहा है। थोड़ा उछाल आने के बाद इसमें गिरावट आती है और फिर बढ़त। हालांकि,  ज्यादातर कमोडिटी एक्सपर्ट का मानना है कि साल 2025 में सोने के भाव में तेजी रहेगी और 10 ग्राम गोल्ड का रेट 90,000 रुपये तक जा सकता है। यानी, साल 2025 में भी सोना अच्छा रिटर्न देगा।

शनिवार 29 नवंबर को ये रहा सोने का रेट

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली  71,050  77,500
नोएडा 71,050  77,500
गाजियाबाद  71,050  77,500
जयपुर  71,050  77,500
गुड़गांव  71,050  77,500
लखनऊ  71,050  77,500
मुंबई  70,050  77,350
कोलकाता  71,050  77,350
पटना  70,950  77,400
अहमदाबाद  70,950  77,400
भुवनेश्वर  71,050  77,350
बेंगलुरु  71,050  77,350

सोने-चांदी का रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।