Gold Price Today: गुरुवार 28 नवंबर को गोल्ड हुआ महंगा, चेक करें 24 कैरेट गोल्ड का रेट

Gold Price Today: गुरुवार 28 नवंबर को 10 ग्राम सोना महंगा हुआ है। दो दिन सोने के भाव में गिरावट आने के बाद गुरुवार को सोने के दाम बढ़ गए। बुधवार की तुलना में गुरुवार को सोने का भाव 300 रुपये तक बढ़ गया है। 22 कैरेट सोने का भाव 71,200 रुपये के करीब आ गया है। 24 कैरेट सोने का भाव 77,600 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है

अपडेटेड Nov 28, 2024 पर 6:10 AM
Story continues below Advertisement
नेपाल में गोल्ड की कीमतों में गिरावट के बावजूद अब भी वहां इंडिया के मुकाबले गोल्ड महंगा है।

Gold Price Today: गुरुवार 28 नवंबर को 10 ग्राम सोना महंगा हुआ है। दो दिन सोने के भाव में गिरावट आने के बाद गुरुवार को सोने के दाम बढ़ गए। बुधवार की तुलना में गुरुवार को सोने का भाव 300 रुपये तक बढ़ गया है। 22 कैरेट सोने का भाव 71,200 रुपये के करीब आ गया है। 24 कैरेट सोने का भाव 77,600 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है। यहां जानें देश के बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, पटना, जयपुर, लखनऊ जैसे शहरों में क्या रहा सोने का भाव।

28 नवंबर को चांदी का दाम

देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 89,500 रुपये पर ही है। चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं आया है।


देश में क्यों महंगा हुआ सोना? 

सोने के भाव में लगातार दो दिन गिरावट आने के बाद आज सोने का भाव चढ़ गया है। बीते दो दिनों में सोने का भाव 1,300 रुपये तक कम हुआ है। हालांकि आज सोना 300 रुपये चढ़ गया है। ज्यादातर एक्सपर्ट का मानना है कि सोना एक रेन्ज में कारोबार कर रहा है। थोड़ा उछाल आने के बाद इसमें गिरावट आती है और फिर बढ़त। एक्सपर्ट का मानना है कि साल 2025 में सोने का भाव अच्छा रिटर्न देगा। तब 10 ग्राम गोल्ड का रेट 90,000 रुपये तक जा सकता है।

गुरुवार 28 नवंबर को ये रहा रेट

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली  71,200  77,660
नोएडा 71,200  77,660
गाजियाबाद  71,200  77,660
जयपुर  71,200  77,660
गुड़गांव  71,200  77,660
लखनऊ  71,200  77,510
मुंबई  71,050  77,510
कोलकाता  71,050  77,510
पटना  71,100  77,560
अहमदाबाद  71,100  77,560
भुवनेश्वर  71,050  77,510
बेंगलुरु  71,050  77,510

सोने-चांदी का रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।