Gold Price Today: सोने के भाव में दूसरे दिन आई बड़ी गिरावट! चेक करें 27 नवंबर का गोल्ड रेट

Gold Price Today: बुधवार 27 नवंबर को 10 ग्राम सोना लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ है। 22 कैरेट सोने का भाव 70,800 रुपये के करीब आ गया है। 24 कैरेट सोने का भाव 77,300 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है। देश के ज्यादातर बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, पटना, जयपुर, लखनऊ जैसे शहरों में सोने में कल की तुलना में 1,100 रुपये की गिरावट आई है

अपडेटेड Nov 27, 2024 पर 6:00 AM
Story continues below Advertisement
Gold Price Today: सोने के दाम में लगातार दूसरे दिन आई गिरावट।

Gold Price Today: बुधवार 27 नवंबर को 10 ग्राम सोना लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ है। 22 कैरेट सोने का भाव 70,800 रुपये के करीब आ गया है। 24 कैरेट सोने का भाव 77,300 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है। देश के ज्यादातर बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, पटना, जयपुर, लखनऊ जैसे शहरों में सोने में कल की तुलना में 1,100 रुपये की गिरावट आई है। सोने को लेकर एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने के भाव में टेंपररी गिरावट आई है और आगे सोने के भाव में रैली आएगी।

27 नवंबर को सस्ती हुई चांदी

देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 89,500 रुपये पर आ गया है। कल चांदी का भाव 91,500 रुपये पर कारोबार कर रहा था। आज चांदी के भाव में 2,000 रुपये की गिरावट आई है।


देश में क्यों सस्ता हो रहा है सोना? 

सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिल रही है। बीते दो दिनों में सोने का भाव 1,300 रुपये तक कम हुआ है। सोने-चांदी के भाव कम होने का फायदा खरीददार और निवेशक उठा सकते हैं। हालांकि, अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने के भाव में आई कमी टेंपरेरी है। सोने का भाव एक रेंज में कारोबार कर रहा है। थोड़ा उछाल आने के बाद इसमें गिरावट आती है। साल 2025 में सोने का भाव अच्छा रिटर्न देगा।

बुधवार 27 नवंबर को ये रहा रेट

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली  70,950  77,390
नोएडा 70,950  77,390
गाजियाबाद  70,950  77,390
जयपुर  70,950  77,390
गुड़गांव  70,950  77,390
लखनऊ  70,950  77,390
मुंबई  70,800  77,240
कोलकाता  70,800  77,240
पटना  72,050  77,290
अहमदाबाद   70,850  77,290
भुवनेश्वर  70,850  77,240
बेंगलुरु  70,800  77,240

सोने-चांदी का रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।