Gold price : प्रॉफिट-टेकिंग और भू-राजनीतिक तनाव कम होने के कारण सेफ-हेवन डिमांड घटी, सोने में आई गिरावट

Gold price : पिछले सेशन में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की, इसके चलते गुरुवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई। भू-राजनीतिक तनाव कम होने के कारण सोने की सेफ-हेवन डिमांड घटी है। इसका असर सोने की कीमतों पर देखने को मिला है

अपडेटेड Jan 15, 2026 पर 1:46 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आज अमेरिका में जनवरी के पहले हफ़्ते के बेरोज़गारी दावों के आंकड़े आने वाले है। इससे फेड की मॉनेटरी पॉलिसी का अनुमान लगाया जा सकेगा। ट्रेडर्स को इस साल इंटरेस्ट रेट में दो बार कटौती की उम्मीद है

Gold price: गुरुवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई है। पिछले सेशन में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद निवेशकों ने इसमें प्रॉफिट बुकिंग की है। इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फेडरल रिज़र्व चेयर और ईरान पर नरम रुख ने भी इसके सेफ-हेवन डिमांड को कम कर दिया है। इसका असर सोने की कीमतों पर देखने को मिला है। ग्लोबल मार्केट में स्पॉट गोल्ड 0.7% गिरकर 4,589.71 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। पिछले सेशन में, सोना 4,642.72 डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।

फरवरी डिलीवरी वाला अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.9% गिरकर 4,594.10 डॉलर पर आ गया है। टेस्टीलाइव में ग्लोबल मैक्रो के हेड इल्या स्पिवक ने कहा, "आज हम यह देख रहे हैं कि ट्रंप के यह कहने के बाद कि शायद हम ईरान में दखल नहीं देंगे,सोना थोड़ा नीचे आया है। जिससे इसकी सेफ-हेवन डिमांड कम हुई है,लेकिन इसमें तेजी की बड़ी कहानी खत्म नहीं हो रही है।"

ईरान, 1979 की क्रांति के बाद की सबसे खराब घरेलू अशांति के दौर से निपटने की कोशिश कर रहा है। तेहरान ने ट्रंप की बार-बार सैन्य दखल की धमकियों को रोकने की कोशिश में,इस क्षेत्र में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले की धमकी दी है। हालांकि, ट्रंप ने संकेत दिया कि वह इस संकट को लेकर इंतज़ार करो और देखो वाला रवैया अपना रहे हैं।


इस बीच, राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार को कहा कि जस्टिस डिपार्टमेंट की क्रिमिनल जांच के बावजूद, उनका फेड चेयर जेरोम पॉवेल को निकालने का कोई प्लान नहीं है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अभी यह कहना "बहुत जल्दी होगा" कि वह आखिरकार क्या करेंगे।

आज अमेरिका में जनवरी के पहले हफ़्ते के बेरोज़गारी दावों के आंकड़े आने वाले है। इससे फेड की मॉनेटरी पॉलिसी का अनुमान लगाया जा सकेगा। ट्रेडर्स को इस साल इंटरेस्ट रेट में दो बार कटौती की उम्मीद है।

Crude Oil Price: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, ट्रंप के ईरान पर अमेरिकी जवाब रोकने के संकेत का दिखा असर

कम इंटरेस्ट रेट वाला माहौल और जियोपॉलिटिकल और आर्थिक अनिश्चितता कि स्थिति आमतौर पर सोने जैसी नॉन-यील्डिंग एसेट्स के लिए फायदेमंद होती है। स्पॉट सिल्वर 93.57 डॉलर के ऑल-टाइम हाई पर पहुंचने के बाद 5.5 फीसदी गिरकर 87.62 डॉलर प्रति औंस पर दिख रहा है। स्पॉट प्लैटिनम 29 दिसंबर को 2,478.50 डॉलर के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद 3.3 फीसदी गिरकर 2,305.90 प्रति औंस पर दिख रहा है,जो एक हफ्ते का हाई है। पैलेडियम 2.6 फीसदी गिरकर 1,778.80 डॉलर प्रति औंस पर आने के साथ एक हफ्ते के निचले स्तर के पास मंडरा रहा है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।