Credit Cards

Gold Price Today: सोने की कीमतों में बढ़त, आगे कीमतों में आएगा उछाल, जानें क्या है एक्सपर्ट्स की राय

Gold Price Today: Ishu Datwani का कहना है कि लोग मान चुके हैं कि सोने के दाम गिरने वाले नहीं है। सोने की कीमतों में और गिरावट की उम्मीद नहीं है। जून में सोने की मांग गिरी थी। सोने की खरीदारी में अभी तक तेजी आई नहीं है। अगस्त में खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है

अपडेटेड Jul 04, 2025 पर 3:29 PM
Story continues below Advertisement
मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 90,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 98,730 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।

Gold Price Today: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैक्स में कटौती और स्पेनडिंग बिल कांग्रेस में पारित होने के बाद शुक्रवार को भारत में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली। मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 90,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 98,730 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। मुंबई में चांदी की कीमत 1,10,000 रुपये प्रति किलोग्राम रही।

एमसीएक्स पर वायदा बाजार में सोना वायदा (5 अगस्त, 2025 को एक्सपायर होने वाला) 0.34% की बढ़त के साथ 97,110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी (5 सितंबर, 2025 को एक्सपायर होने वाला) 0.12% की बढ़त के साथ 1,08,370 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।

वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 0.1% बढ़कर 3,329.67 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इस सप्ताह बुलियन में 1.7% की वृद्धि हुई है। जबकि अमेरिकी सोना वायदा 0.1% की मामूली गिरावट के साथ 3,339.30 डॉलर पर आ गया।


बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार दरें, आयात शुल्क, कर और विनिमय दरों में उतार-चढ़ाव मुख्य रूप से भारत में सोने की कीमतों को प्रभावित करते हैं। ये सभी कारक मिलकर पूरे देश में सोने की दैनिक दरें निर्धारित करते हैं।

Anmol Jewellers के फाउंडर Ishu Datwani का कहना है कि लोग मान चुके हैं कि सोने के दाम गिरने वाले नहीं है। सोने की कीमतों में और गिरावट की उम्मीद नहीं है। जून में सोने की मांग गिरी थी। सोने की खरीदारी में अभी तक तेजी आई नहीं है। अगस्त में खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है। 14-18 कैरेट के गहनों की मांग बढ़ी है। 14कैरेट के डायमंड ज्वेलरी की मांग सबसे ज्यादा है।

अब आएगा मौसम का वायदा, NCDEX ने IMD के साथ किया करार, एक्सपर्ट्स से जानें किसको होगा फायदा

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।