Silver Gold Price Today : कीमती धातुओं को लेकर कमजोर ग्लोबल रुझानों के चलते,आज MCX पर सोने का भाव 1,50,647 रुपए प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर पर खुला। हालांकि,इस मेटल में निचले स्तरों पर खरीदारी देखने को मिली,जिससे इसने सुबह की शुरुआती गिरावट की भरपाई कर ली और बाज़ार खुलने के कुछ ही मिनटों के भीतर 1,51,000 रुपए के स्तर से ऊपर पहुंच गया। फिर भी,भारत में सोने की कीमतें अभी भी लगभग 0.13% नीचे हैं। 11.40 बजे के आसपास एमसीएक्स पर सोने का जून वायदा 196 रुपए यानी 0.13 फीसदी की कमजोरी के साथ 151,580 रुपए पर नजर आ रहा था। वहीं,चांदी का मई वायदा 2,874 रुपए यानी 1.17 फीसदी की कमजोरी के साथ 237,100 रुपए पर कारोबार कर रहा था।
कमोडिटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि लेबनान पर इज़राइल के हमले के बाद कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण आज सोने पर दबाव है। इस हमले से US-ईरान युद्ध में संघर्ष-विराम और होर्मुज़ स्ट्रेट के खुलने की उम्मीदें खतरे में पड़ गई हैं। तेल की बढ़ती कीमतों ने महंगाई के डर और निकट भविष्य में US Fed के सख़्त रवैये की आशंकाओं को फिर से बढ़ा दिया है।
बताते चलें 28 फरवरी को ईरान के साथ अमेरिका-इजरायल युद्ध शुरू होने के बाद से स्पॉट गोल्ड में 10% से ज़्यादा की गिरावट आई है। एनर्जि की बढ़ती कीमतों ने महंगाई की चिंताओं को बढ़ा दिया है। इससे चलते ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कमजोर हो गई हैं। इसका असर सोने पर देखने को मिल रहा है।
एमसीएक्स पर कॉपर का अप्रैल वायदा 4.05 रुपए यानी 0.34 फीसदी की कमजोरी के साथ 1184.25 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा था। वहीं, क्रूड ऑयल का अप्रैल वायदा 200 रुपए यानी 2.25 फीसदी की तेजी के साथ 9048 रुपए पर दिख रहा था। वहीं, नैचुरल गैस का अप्रैल वायदा 1.70 रुपए यानी 0.67 फीसदी की बढ़त के साथ 256.30 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा था। वहीं, ELECDMBL का अप्रैल वायदा 157 रुपए यानी 3.20 फीसदी की तेजी के साथ 5,062 रुपए पर दिख रहा है।
कमोडिटी में कमाई वाले कॉल
कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं SMC Global Securities की वंदना भारती। इनको आज कॉपर और गोल्ड में कमाई के मौके दिख रहे हैं। एमसीएक्स कॉपर में इनकी 1180 रुपए के आसपास,1174 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 1195 रुपए के टारेगट के लिए खरीदारी की सलाह है। एमसीएक्स गोल्ड वायदा में भी इनकी 152000 रुपए के आसपास, 151300 रुपए के स्टॉप लॉस के के साथ 154500 रुपए के टारेगट के लिए खरीदने की सलाह है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।