Silver Gold Price Today : मंगलवार के कारोबार में MCX पर सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही। इसकी वजह अमेरिकी डॉलर में आई तेज़ी के बीच निवेशकों द्वारा मुनाफ़ा वसूली करना है। जबकि अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित बातचीत को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं,जिसका असर भी सोने की कीमतों पर पड़ रहा है। 10.30 बजे के आसपास एमसीएक्स पर सोने का जून वायदा 207 रुपए यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 153,736 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी का मई वायदा 1,620 रुपए यानी 0.64 फीसदी की कमजोरी के साथ 250,925 के स्तर पर नजर आ रहा था।
