Market view : मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेज़ी देखने को मिल रही है। एशियाई बाज़ारों में बढ़त और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के चलते बाजार में यह तेजी आई है। इस तेजी की अगुवाई बैंकिंग शेयर कर रहे हैं। 10 बजे के आसपास सेंसेक्स 508.17 अंक या 0.65 प्रतिशत बढ़कर 79,028.47 पर और निफ्टी 138.15 अंक या 0.57 प्रतिशत बढ़कर 24,503.00 पर दिख रहा था। लगभग 2438 शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही थी, 937 शेयरों में गिरावट आई थी और 151 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।
बाजार में आज क्या हो रणनीति?
बाजार की आगे की चाल और रणनीति पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24421-24483/24519 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24583-24661/24680 पर है। इसके लिए पहला बेस 24179 (50DEMA)-24243 पर और बड़ा बेस 24067-24119 पर है। कल कहा था गिरावट में खरीदारी कारगर होगी,बेस से अच्छा खरीदारी का ट्रेड मिला। एग्जिट जोन रजिस्टेंस-2 ने काम किया। FIIs की बिकवाली,DIIs की खरीदारी देखने के मिली है। FIIs की खरीदारी का मोमेंटम टूटा है। इंडेक्स शॉर्ट्स में कवरिंग हुई है। नेट शॉर्ट 1.90 लाख पर रहे हैं।
24400-24500 पर कॉल राइटर्स हैं। 24300-24200-24100-24000 पुट राइटिंग हुई है। जियोपॉलिटिकल लिहाज से आज अहम दिन है। US-ईरान के बीच इस्लामाबाद में दूसरे चरण की शांति वार्ता पर नजरें रहेंगी। डेटा के मुताबिक आज रेंज बाउंड ट्रेंडिंग संभव है। इसलिए प्वाइंट-टू-प्वाइंट ट्रेड करें। बेस-1 की ओर गिरावट में खरीदारी करने की सलाह होगी। आज के लिए रजिस्टेंस-1 एग्जिट जोन होगा,वहीं आज के लिए 24519 थ्रेसहोल्ड प्वाइंट होगा। 24519/कॉल राइटर्स+20WEMA आया तो ऊपर की ओर 24583/661/681 का रास्ता खुलेगा। किसी भी निगेटिव डेवलपमेंट में 24179 टूटा तो नीचे की ओर 24119-24067 भी दिख सकता है।
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 56661-56891/57089 पर और बड़ा रजिस्टेंस 57289-57477/57574 पर है। इसके लिए पहला बेस 56110-56231 पर और बड़ा बेस 55619-55810 पर है। कल इसने अच्छा किया। जैसा कहा था 56377 की ओर गिरावट में खरीदारी कारगर रहेगी,बिल्कुल वैसा ही हुआ।
दो बड़े बैंक ICICI बैंक और HDFC बैंक के नतीजों के बावजूद थ्रेसहोल्ड 57089 पार नहीं हुआ। क्रूड के लिहाज से आज अहम दिन है, क्योंकि सरकारी बैंक क्रूड की चाल पर ही रिएक्ट करेंगे। कल SBI का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा,लेकिन अब हर दिन एक नया दिन होगा। दिन के दौरान बेस-1 की ओर गिरावट में खरीदारी की राय होगी या फिर 56661 पार होने का इंतजार करें।
56661 के ऊपर बैंक निफ्टी ऊपर की ओर 56891-57089 तक जा सकता है। जैसा पहले भी कहा गया है,57089 के ऊपर निफ्टी बैंक 57289-477-574 के लिए तैयारी करेगा। सिर्फ बेस-1 टूटता है तभी बड़ी गिरावट की आशंका है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।