Silver Gold Price Today : भारत के घरेलू वायदा बाज़ार में बुधवार को सोने की कीमतों में 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। पिछले कुछ सत्रों से यह 150,000 रुपए के स्तर से ऊपर ही कारोबार कर रहा है। 11.30 बजे के आसपास एमसीएक्स पर गोल्ड का जून वायदा 1,729 रुपए यानी 1.14 फीसदी की बढ़त के साथ 153,400 के आसपास दिख रहा था। वहीं, चांदी का मई वायदा 5,316 रुपए यानी 2.17 फीसदी की बढ़त के साथ 249,900 रुपए पर नजर आ रहा था। इस तेजी के पीछे की मुख्य वजह अच्छे ग्लोबल संकेत और अमेरिकी डॉलर तथा कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट है। तेल की कीमतों में यह गिरावट राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ संघर्ष-विराम की अवधि बढ़ाए जाने के बाद देखने को मिली।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ संघर्ष-विराम को आगे बढ़ाने की घोषणा के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 0.10% गिर गया। ट्रंप की यह घोषणा आगे की शांति वार्ता के लिए रास्ता बनाने के लिए की गई है।
पृथ्वीफिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च के मनोज कुमार जैन का कहना है कि MCX पर सोने के लिए1,50,500-1,48,800 रुपए पर सपोर्ट नजर आ रहा है,जबकि 1,52,800 और 1,54,200 रुपए पर इसे रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ रहा है। वहीं चांदी को 2,40,000 और 2,36,600 रुपएपर सपोर्ट मिल रहा है, जबकि 2,48,000 और 2,51,500 रुपए पर इसे रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ रहा है।
दूसरी कमोडिटीज की बात करें तो कॉपर का अप्रैल वायदा 11.20 रुपए यानी 0.89 फीसदी की तेजी के साथ 1,276.65 रुपए पर और क्रूड का मई वायदा 82 रुपए यानी 0.97 फीसदी की गिरावट के साथ 8,350 रुपए पर दिख रहा था। वहीं, नैचुलर गैस का अप्रैल वायदा 2.50 रुपए यानी 0.99 फीसदी बढ़त के साथ 254.80 रुपए पर दिख रहा था। ELECDMBL का अप्रैल वायदा 8.00 रुपए यानी 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 4,976 रुपए पर नजर आ रहा था।
कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं केडिया कमोडिटी (Kedia Commodity) के अजय केडिया। इनको आज गोल्ड,सिल्वर और क्रूड में कमाई के मौके दिख रहें है। इनकी सलाह है कि गोल्ड जून वायदा में 152000 रुपए के आसपास,153000 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 150000 रुपए के टारगेट के लिए बिकवाली की सलाह है। सिल्वर मई वायदा में भी इनकी 245000 रुपए के आसपास,246000 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 242000 रुपए के टारगेट के लिए बिकवाली की सलाह है। वहीं, क्रूड ऑयल मई वायदा में इनकी 8300 रुपए के आसपास,8100 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 8600 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।