Gold Silver Price Today : बुधवार, 18 मार्च को MCX पर सोने की कीमतें गिर गईं हैं। US फेडरल रिज़र्व के मॉनेटरी पॉलिसी से जुड़े फ़ैसले से पहले सोने में नरमी आई है। वहीं,जियोपॉलिटिकल जोखिमों और महंगाई में तेज़ी की चिंताओं ने सोने को ज़्यादा नुकसान होने से बचा लिया है। 11.30 बजे के आसपास एमसीएक्स पर गोल्ड का अप्रैल वायदा 515 रुपए यानी 0.33 फीसदी की कमजोरी के साथ 155,470 रुपए प्रति 10 ग्राम पर दिख रहा था। वहीं, चांदी का मई वायदा 1,757 रुपए यानी 0.69 फीसदी की गिरावट के साथ 251,700 रुपए प्रति किलो ग्राम पर दिख रहा था।
अमेरिका-ईरान युद्ध और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के चलते हाल के दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में काफी वोलैटिलिटी देखने को मिली है। अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में आई तेज़ी से महंगाई बढ़ने का डर बढ़ गया है। ऐसे में उम्मीद है कि US फेडरल ओपन मार्केट कमिटी (FOMC) 18 मार्च को बेंचमार्क ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करेगी।
आज कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि अमेरिकन पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट में US कच्चे तेल के भंडार में बढ़ोतरी हुई है। इसका असर तेल की कीमतों पर दिखा है। ब्रेंट वायदा $2.31, या 2.24% गिरकर $101.15 प्रति बैरल पर आ गया है। जबकि US वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल $3.20, या 3.21% गिरकर $92.46 पर आ गया है।
वहीं,घरेलू बाज़ार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी कच्चे तेल की कीमतों में इसी तरह का रुख देखने को मिल रहा है। यहां इसकी कीमतें 2.87% गिरकर 8,590 रुपए प्रति बैरल पर आ गईं हैं।
दूसरी कमोडिटीज की बात करें तो कॉपर का मार्च वायदा 9.50 रुपए यानी 0.81 फीसदी की कमजोरी के साथ 1,167 रुपए पर कारोबार कर रहा था। वहीं, कच्चे तेल का अप्रैल वायदा 254 रुपए यानी 2.87 फीसदी की गिरावट के साथ 8,590.00 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा था। जबकि,नैचुरल गैस का मार्च वायदा 7.70 रुपए यानी 2.74 फीसदी की गिरावट के साथ 273.20 रुपए पर और ELECDMBL मार्च 17 रुपए यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 4,395.00 रुपए पर दिख रहा था।
कमोडिटी में कमाई वाले कॉल
कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं Kedia Commodity के अजय केडिया। इनको आज गोल्ड और सिल्वर में कमाई के मौके दिख रहे हैं। इनकी एमसीएक्स गोल्ड वायदा में 155000 रुपए के आसपास,154200 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 156500 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं,सिल्वर वायदा में इनकी 252500 रुपए के आसपास, 251000 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 255000 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।
पृथ्वीफिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च (Prithvifinmart Commodity Research) के मनोज कुमार जैन के मुताबिक MCX गोल्ड के लिए 1,54,800 रुपए और 1,53,500 रुपए पर सपोर्ट है। वहीं, इसके लिए 1,57,200 और 1,58,600 रुपए पर रेजिस्टेंस दिख रहा है। जबकि, चांदी के लिए 2,50,000 और 2,46,600 रुपए पर सपोर्ट और 2,57,700 रुपए और 2,61,600 रुपए पर रेजिस्टेंस दिख रहा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।