Silver Gold Price Today : भारत के रिटेल मार्केट में सोमवार,5 मई को सोने की कीमतें थोड़ी बढ़ी हैं। देश के प्रमुख शहरों में 24-कैरेट और 22-कैरेट,दोनों तरह के सोने के दाम बढ़े है। 11.10 बजे के आसपास एमसीएक्स पर सोने का जून वायदा 405 रुपए यानी 0.27 फीसदी की तेजी लेकर 149,673 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी का जुलाई वायदा 1,338 रुपए यानी 0.55 फीसदी की बढ़त के साथ 245,233 रुपए पर कारोबार कर रहा था।
अब बाजार का फोकस दुनिया भर में चल रही भू-राजनीतिक समस्याओं की ओर मुड़ गया है।अमेरिका और इज़राइल का ईरान के खिलाफ युद्ध और भी तेज़ हो गया है। संयुक्त अरब अमीरात ने कहा कि ईरान ने उन पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए हैं। इन हमलों की खबरों ने अमेरिका और ईरान के बीच 8 अप्रैल को शुरू हुए युद्धविराम पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पृथ्वीफिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च (Prithvifinmart Commodity Research) के मनोज कुमार जैन के अनुसार MCX पर सोने को ₹1,48,400 और ₹1,47,700 पर सपोर्ट मिल रहा है और रेजिस्टेंस ₹1,50,100 और ₹1,50,850 पर है। जबकि चांदी को ₹2,41,000 और ₹2,38,800 पर सपोर्ट मिल रहा है और रेजिस्टेंस ₹2,46,600 और ₹2,50,000 पर है।
उन्होंने आगे कहा कि सोने और चांदी में नई पोजीशन लेने के लिए बाजार में कुछ स्थिरता आने का इंतजार करना चाहिए। इस हफ्ते के आखिर में आने वाले U.S. नॉन-फार्म डेटा से पहले बाजार के एक दायरे में रहने की उम्मीद है।
क्रूड की बात करें तो मंगलवार,5 मई को तेल की कीमतें पिछले सत्र में 6% तक बढ़ने के बाद नीचे आ गईं हैं। ऐसी खबरें हैं कि US नेवी ईरान में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी में ढील दे सकती है। इससे मध्य पूर्व से तेल की सप्लाई बढ़ सकती है।
जुलाई डिलीवरी वाला ब्रेंट क्रूड 68 सेंट या 0.6% गिरकर $113.76 प्रति बैरल पर आ गया है। जबकि सोमवार को इसमें 5.8% का उछाल देखने को मिला था। इस बीच,US वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड $1.59 या 1.5% गिरकर $104.83 पर आ गया है। जबकि पिछले सत्र में इसमें 4.4% की बढ़त हुई थी।
11.10 बजे के आसपास MCX पर कॉपर का मई वायदा 3.20 रुपए यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 1,279.95 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा था। वहीं, क्रूड का मई वायदा 75 रुपए यानी 0.75 फीसदी की कमजोरी के साथ 9,977 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा था। जबकि, नैचुरल गैस का मई वायदा 2.90 रुपए यानी 1.06 फीसदी की कमजोरी के साथ 271.60 रुपए पर दिख रहा था। वहीं, ELECDMBL मई वायदा 2 रुपए यानी 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 4,378 रुपए पर कारोबार कर रहा था।
कमोडिटी में कमाई वाले कॉल
कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं Prithvi Finmart के मनोज कुमार जैन। इनको आज क्रूड ऑयल और लेड में कमाई के मौके नजर आ रहे हैं। क्रूड ऑयल मई 10000CE में इनकी 500 रुपए के आसपास,350 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 750 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं, मई लेड वायदा में इनकी 198 रुपए के आसपास, 196 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 202 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।