Silver Gold Price Today : अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के चलते,मंगलवार सुबह के शुरुआती सत्र में MCX सोने की कीमतों में तेजr का रुख देखने को मिला। आज MCX सोने की कीमत ₹1,53,999 प्रति 10 ग्राम के ऊपरी स्तर पर खुली और बाज़ार खुलने के कुछ ही मिनटों के भीतर ₹1,54,243 प्रति 10 ग्राम के इंट्रा-डे उच्च स्तर को छू लिया। इसमें ₹580 प्रति 10 ग्राम की इंट्रा-डे बढ़त दर्ज की गई। COMEX सोने की दर $4,730 प्रति औंस के आसपास बनी हुई है,जो अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में स्थिर से सकारात्मक रुझान का संकेत दे रही है।
हालांकि शुरूआती तेजी के बाद सोने में ऊपर से दबाव आते दिखा और यह हल्के लाल निशान में फिसल गया। फिलाहाल 11.40 बजे के आसपास एमसीएक्स पर सोने का जून वायदा 28 रुपए यानी 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 153,585 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी का जुलाई वायदा 328 रुपए यानी 0.12 फीसदी की कमजोरी के साथ 277,821 रुपए पर कारोबार कर रहा था।
आगे सोने-चांदी की चाल पर ग्लोबल इवेंट्स का असर दिखेगा। अमेरिका-ईरान वार्ता में होने वाली प्रगति पर सभी की नजरें रहेंगी। भू-राजनीतिक स्थिरता पर अमेरिका-ईरान वार्ता के महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकते हैं और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव पर भी इसका असर हो सकता है।
सोने की सेफ हेवन के तौर पर होने वाली मांग में विरोधाभास देखने को मिल रहा है। इसकी वजह सेंट्रल बैंकों की खरीदारी,तेल की बढ़ती कीमतें,राजकोषीय अस्थिरता और भू-राजनीतिक चिंताएं हैं। मज़बूत अमेरिकी डॉलर,ऊंची वास्तविक दरें और फेड द्वारा दर कटौती की घटती संभावनाएं कुछ ऐसे फैक्टर हैं जो सोने की चाल पर असर डाल रहे हैं।
VT मार्केट्स के एनालिस्ट,रुचिता ठाकुर का कहना है कि यह खींचतान बताती है कि बेहद तनावपूर्ण वैश्विक माहौल के बावजूद सोना क्यों एक सीमित दायरे में ही बना हुआ है। रुचिता ठाकुर ने आगे कहा कि बाजार अब एक कहीं ज्यादा जटिल मैक्रो समीकरण को ध्यान में रखकर चल रहा है,जिसमें तेल की कीमतों में उछाल से होने वाली महंगाई,Fed को लेकर बनी अनिश्चितता,दरों का स्थिर रहना और डॉलर की मजबूती शामिल है। अब सोना अकेले सिर्फ़ भू-राजनीतिक घटनाओं पर प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है, बल्कि दूसरे फैक्टर भी इस पर असर डाल रहे हैं।
इसके चलते अंतरराष्ट्रीय तनाव बढ़ने के बावजूद,सोना पारंपरिक 'पैनिक एसेट'(संकट के समय सुरक्षित मानी जाने वाली संपत्ति)की तरह व्यवहार नहीं कर रहा है। इस टकराव में जो भी पक्ष हावी होगा(जैसे कि'सेफ-हेवन'अपील बनाम अमेरिका में लंबे समय तक ऊंची रहने वाली ब्याज दरें) वही शायद सोने की आगे की दिशा तय करेगा।
एमसीएक्स पर कॉपर का मई वायदा 10.90 रुपए यानी 0.80 फीसदी की तेजी के साथ 1,379.25 रुपए पर और क्रूड ऑयल का मई वायदा 130 रुपए यानी 1.39 फीसदी की बढ़त के साथ 9,532 रुपए पर दिख रहा था। वहीं, नैचुरल गैस का मई वायदा 3.60 रुपए यानी 1.30 फीसदी की तेजी लेकर 281.30 रुपए पर और ELECDMBL का मई फ्यूचर्स 83 रुपए यानी 1.81 फीसदी की बढ़त के साथ 4,669 रुपए पर कारोबार कर रहा था।
कमोडिटी में कमाई वाले कॉल
कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं पृथ्वी फिनमार्ट (Prithvi Finmart) के मनोज कुमार जैन। इनको आज सिल्वर मिनी और नैचुरल गैस में कमाई के मौके दिख रहे हैं। SILVER MINI (JUNE) वायदा में इनकी 277000 रुपए के आसपास,270700 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 287000 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं, NATURAL GAS (MAY) वायदा में इनकी 274 रुपए के आसपास,267 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 288 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।