गोल्ड की कीमतों में 26 नवंबर को भी गिरावट दिखी। 18 नवबर के बाद सबसे निचले स्तर को छूने के बाद थोड़ी रिकवरी दिखी। स्पॉट गोल्ड का प्राइस 2,624.41 डॉलर प्रति औंस था। यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 2,624.70 डॉलर प्रति औंस था। एक दिन पहले भी गोल्ड 3 फीसदी गिरा था। इंडिया में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,090 रुपये की गिरावट के साथ 7,871.3 रुपये प्रति ग्राम था। 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,000 रुपये की गिरावट के साथ 7,216.3 डॉलर प्रति ग्राम था।
