सोने के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे है। MCX पर अक्टूबर वायदा 76000 तक पहुंचा है। जबकि चांदी 92000 के करीब पहुंची है। चांदी की कीमतों में भी 3% की तेजी आई है। इंटरनेशनल मार्केट में भी कीमतों में उछाल जारी है। COMEX पर सोना $2700 के करीब पहुंचा है। COMEX पर सोने का दिसंबर वायदा $2694 तक पहुंचा है। वहीं अमेरिका में स्पॉट भाव भी 2670 डॉलर तक पहुंचा है।
बता दें कि मिडिल ईस्ट संकट और आगे रेट कट की संभावनाओं से गोल्ड फिर नए शिखर पर पहुंचा है। वहीं डॉलर में कमजोरी से भी सोने को सपोर्ट मिल रहा है। चीन के राहत पैकेज के ऐलान सोने-चांदी को सपोर्ट मिल रहा है। US में दरें घटने के बाद से कीमतों में तेजी जारी है।
दाम चढ़ने से खरीदारी में आई गिरावट
कामा ज्वेलरी के एमडी कॉलिन शाह का कहना है कि सोने के दाम चढ़ने से खरीदारी में थोड़ी गिरावट आई है। सोने के दाम स्थिर होने पर खरीदारी दोबारा लौटेगी। उनका कहना है कि सोने के दाम ज्यादा गिरने वाले नहीं है। दिवाली पर सोने की मांग दोबार बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि सोने के इंपोर्ट में थोड़ी गिरावट आ सकती है। कॉलिन शाह ने कहा कि भाव बढ़ने पर हमेशा मांग में गिरावट होती है।
मेटल्स फोकस प्रिंसिपल कंसल्टेंट चिराग शेठ का कहना है कि बाजार फिलहाल जियोपॉलिटिकल पर ज्यादा फोकस्ड है। जियोपॉलिटिकल तनाव के कारण सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। चिराग शेठ ने कहा कि फेड के दरें घटाने के बाद से ही सोने में तेजी बनी हुई है। उनका कहना है कि मिडल ईस्ट संकेट गहराने से सोने सेफ हेवन बन कर उभरा है औऱ इसमें खरीदारी बढ़ी है। अगर थोड़ा बहुत जियोपॉलिटिकल तनाव कम होते है तो सोने के प्राइस में करेक्शन देखने को मिल सकता है। हालांकि हायर लेवल पर डिमांड भी देखने को मिल रहा है। अगले साल Q1 में सोना 2750 डॉलर का स्तर छु सकता है।
756000 के टारगेट के लिए खरीदें सोना
HDFC Securities के हेड ऑफ कमोडिटीज अनुज गुप्ता ने कहा कि अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती से सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। भविष्य में भी ब्याज दरों में कटौती हो सकती है, जिससे सोने के दाम और बढ़ सकते हैं। अनुज गुप्ता का कहना है कि एमसीएक्स गोल्ड में 72460 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 756000 के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है। वहीं चांदी में 92000-92750 रुपये के टारगेट के लिए बाईंग की जा सकती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।