Gold Price: इंटरनेशनल मार्केट में रिकॉर्ड हाई के करीब पहुंचा सोना, क्या आगे बनेगी सोने में नई तेजी

Gold Price: हर्षल बरोट का कहना है कि बाजार की नजर फेड के फैसले पर है। जैसे की बाजार कयास लगा रहा है कि अगर ब्याज दरों में 0.50 फीसदी की कटौती होती है तो सोने की कीमतों में और तेजी आएगी। हर्षल बरोट ने आगे कहा कि सोने में 2400 डॉलर के करीब सोने में सपोर्ट है। सोना 2650-2700 डॉलर के स्तर तक पहुंच सकता है

अपडेटेड Sep 11, 2024 पर 1:49 PM
Story continues below Advertisement
हर्षल बरोट का कहना है कि बाजार की नजर फेड के फैसले पर है। जैसे की बाजार कयास लगा रहा है कि अगर ब्याज दरों में 0.50 फीसदी की कटौती होती है तो सोने की कीमतों में और तेजी आएगी।

Gold Price: इंटरनेशनल मार्केट में सोना रिकॉर्ड हाई से करीब 10 डॉलर दूर है। अमेरिका में सोने का स्पॉट के भाव $2019 के ऊपर पहुंचा है। स्पॉट में सोने का रिकॉर्ड हाई 2531.70 डॉलर के स्तर पर है। इधर COMEX पर सोने का दिसंबर वायदा 2550 डॉलर के पार निकला है। 20 अगस्त को सोने का रिकॉर्ड हाई 2570 डॉलर के स्तर पर बना हुआ था।

इधर घरेलू बाजार में देखें तो एमसीएक्स पर भी सोने का अक्टूबर वायदा 72000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंचा है। अमेरिका के महंगाई के आंकड़ों से पहले तेजी देखने को मिल रही है। बता दें कि आज अमेरिका के महंगाई के आंकड़े

आएंगे ।

सोने की चाल पर नजर डालें तो एमसीएक्स पर सोना 1 हफ्ते में 1 फीसदी भागा है जबकि 1 महीने में इसमें 1 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। वहीं कॉमेक्स पर सोना 1 हफ्ते में 1 फीसदी चढ़ा है।


सोने की कीमतों में और तेजी की संभावना

मेटल्स फोकस के सीनियर कंसल्टेंट हर्षल बरोट का कहना है कि बाजार की नजर फेड के फैसले पर है। जैसे की बाजार कयास लगा रहा है कि अगर ब्याज दरों में 0.50 फीसदी की कटौती होती है तो सोने की कीमतों में और तेजी आएगी। हर्षल बरोट ने आगे कहा कि सोने में 2400 डॉलर के करीब सोने में सपोर्ट है। सोना 2650-2700 डॉलर के स्तर तक पहुंच सकता है।

उन्होंने आग कहा ड्यूटी घटने के बाद से सोने के दाम 2.5-3 फीसदी नीचे है। शादियों के कारण भी सोने की मांग बढ़ रही है। उनका कहना है कि गोल्ड ईटीएफ में दोबारा निवेश शुरु हुआ है। छोटी अवधि में सोने की कीमतों में गिरावट आ सकती है। उनका कहना है कि चांदी मांग भी देश में बढ़ रही है।

72300 रुपये का लक्ष्य जल्द दिखाएगा सोना

HDFC Securities के हेड ऑफ कमोडिटी अनुज गुप्ता का  कहना है कि अभी हाल ही में बैंक ऑफ अमेरिका ने रिपोर्ट जारी की थी कि जिसमें उन्होंने गोल्ड का टारगेट 3000 डॉलर दिया था। इंटरनेशनल मार्केट से ऐसा संकेत मिल रहा है कि गोल्ड में पॉजिटीव ट्रेड है। साल भर से गोल्ड में हमने अपसाइड मोमेंटम भी देखा है। फिलहाल गोल्ड 2520 डॉलर के आसपास ट्रेड कर रहा है। अनुज ने कहा कि गोल्ड में 2550 डॉलर क स्तर ब्रेक करता है तो इसमें 2600 डॉलर तक का स्तर देखने को मिल सकता है। वहीं इंट्राडे में हमें सोने में 71700 के आसपास 71500 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की जा सकती है। सोने में जल्द 72300 रुपये तक का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।