Gold- Silver Prices: कॉमेक्स पर रिकॉर्ड $3100 पर पहुंचा सोना, ज्वैलरी डिमांड में इतनी तेजी क्यों?

इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंचा है। COMEX पर सोना 3100 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है। MCX पर भी भाव सोने का भाव 89000 के करीब कारोबार कर रहा है। 20 मार्च को एमसीएक्स पर सोने का रिकॉर्ड भाव 89796 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा था

अपडेटेड Mar 28, 2025 पर 12:42 PM
Story continues below Advertisement
ट्रंप टैरिफ को लेकर बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। गाड़ियों के इंपोर्ट पर 25% टैरिफ से भी चिंता बढ़ी है।

इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंचा है। COMEX पर सोना 3100 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है। MCX पर भी भाव सोने का भाव 89000 के करीब कारोबार कर रहा है। 20 मार्च को एमसीएक्स पर सोने का रिकॉर्ड भाव 89796 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा था। इस बीच COMEX पर चांदी 13 सालों की ऊंचाई पर पहुंची है। COMEX पर चांदी $35.46 तक पहुंची है।

दरअसल, ट्रंप टैरिफ को लेकर बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। गाड़ियों के इंपोर्ट पर 25% टैरिफ से भी चिंता बढ़ी है। ट्रंप 2 अप्रैल को रेसिप्रोकल टैरिफ लगाएंगे । बाजार को ग्लोबल टैरिफ वॉर छिड़ने की आशंका है। ETF में भी निवेश बढ़ने से कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।

पी.एन. गाडगिल ज्वैलर्स के सौरभ गाडगिल का कहना है कि गुड़ी पडवा, अक्षय तृतीया के मद्देनजर सोने की मांग बढ़ने की उम्मीद है। आईपीओ के बाद कंपनी ने काफी विस्तार किया है। अगले साल 10-12 स्टोर खोलने की योजना है। अपने ब्रांड के विस्तार की भी कंपनी की योजना है। उन्होंने आगे कहा कि सोने में तेजी के बाद भी मांग बढ़ रही है। सोने के सिक्के, चांदी के सिक्के की मांग बढ़ने की उम्मीद है। सोने और हीरे के भी खास कलेक्शन लॉन्च किया है। उन्होंने आगे कहा कि हीरे के गहनों के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है।


वामन हरि पेठे के आशीष पेठे का कहना है कि सोने की कीमतों में तेजी से हल्के गहनों की मांग ज्यादा है। 22 की जगह 18 कैरेट के गहनों की मांग बढ़ी है। हल्के गहनों की मांग में ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। शादियों के मद्देनजर भी ब्राइडल कलेक्शन की मांग ज्यादा है।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।