Gold-Silver price : घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार, 29 दिसंबर को सोने की कीमतें 0.25 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ 1,40,228 रुपए पर दिख रही हैं। सोमवार को शुरुआती कारोबार में सोने की कीमतें 570 बढ़ीं हैं। जिससे यह इंट्राडे में 1,40,444 रुपए प्रति 10 ग्राम के हाई पर पहुंच गया और शुक्रवार को दिखे 1,40,465 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड हाई के करीब बना रहा। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह तेज़ी सपोर्टिव मॉनेटरी स्थितियों, डी-डॉलराइज़ेशन ट्रेंड्स और चल रहे ग्लोबल ट्रेड टेंशन की वजह से आई है।
इस बीच चांदी की कीमतों में लगातार तेज़ी के कारण सोमवार, 29 दिसंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर इसकी कीमत पहली बार 2,50,000 रुपए के पार पहुंच गई। चांदी की कीमतों में यह तेज़ी इंटरनेशनल मार्केट में आई तेज़ी के साथ आई है। आज सुबह चांदी का रेट पहली बार 80 डॉलर के पार पहुंच गया था, लेकिन बाद में प्रॉफिट-टेकिंग के कारण इसमें गिरावट आई, इससे पहले इसमें 180 फीसदीसे ज़्यादा की भारी तेज़ी देखी गई थी।
चांदी Nvidia से भी ज़्यादा कीमती
चांदी ने इस साल अब तक 181% की बढ़त हासिल की है और सोने को काफी पीछे छोड़कर इस साल सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली एसेट बन गई है। चांदी अब दुनिया की सबसे कीमती कंपनी, Nvidia से भी ज़्यादा कीमती हो गई है, क्योंकि इसका मार्केट कैप बढ़कर 4.65 ट्रिलियन डॉलर हो गया है। वहीं,Nvidia की मौजूदा वैल्यू 4.63 ट्रिलियन डॉलर है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं में गिरावट
हालांकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं में गिरावट देखने को मिल रही है। 80 डॉलर प्रति औंस का स्तर पार करने के बाद चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। वहीं, सोना रिकॉर्ड ऊंचाई से थोड़ा नीचे आया है। निवेशकों ने इनमें प्रॉफिट बुक किया और जियोपॉलिटिकल टेंशन कम होने से इनकी सेफ-हेवन डिमांड भी कम हो गई है। स्पॉट गोल्ड शुक्रवार को 4,549.71 डॉलर के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद, 0242 GMT तक 0.4 फीसदी गिरकर 4,512.74 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। फरवरी डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.4 फीसदी गिरकर 4,536.40 डॉलर प्रति औंस हो गए। वहीं, स्पॉट सिल्वर सेशन में पहले 83.62 डॉलर के ऑल-टाइम हाई पर पहुंचने के बाद 1.3 फीसदी गिरकर 78.12 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
जानिए कमोडिटी में आज कहां होगी कमाई
कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं कुंवरजी ग्रुप के रवि दियोरा। इनको आज एल्यूमीनियम और नैचुरल गैस में कमाई के मौके नजर आ रहे हैं। उनकी राय है कि MCX ALUMINIUM JANUARY कॉन्ट्रैक्ट में 299 रुपए के आसपास 296 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 306 रुपए के टारगेट के साथ खरीदारी करें। MCX NATURAL GAS JANUARY कॉन्ट्रैक्ट में भी उनकी 350 रुपए के आसपास 344 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 364 रुपए के टारगेट के साथ खरीदारी की सलाह है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।