जरुरत के वक्त हमारे पास पैसे ना होने पर हम अपने नाते रिश्तेदारों और बैंकों की तरफ अपना रूख करते है लेकिन लोन लेना का एक तरीका और भी है जिसे हम गोल्ड लोन कहते है। अगर इमरजेंसी में कैश चाहिए तो गोल्ड लोन से अच्छा विकल्प नहीं है। इस समय वित्तीय बाजार में कई बैंक और NBFCs काफी आसान कागजी कार्रवाई और निम्न ब्याज दर पर गोल्ड लोन देते है। ऐसे में आज कल एक कंपनी का नाम काफी तेजी से उभरा है वो है AUGMONT- GOLD FOR ALL । यह एक ऐसी कंपनी है जिससे आप ऑनलाइन या ऐप के जरिए एक क्लिक पर भी गोल्ड लोन ले सकते है। AUGMONT के गोल्ड लोन की क्या-क्या खूबियां हैं और आप किस तरह यहां से गोल्ड लोन ले सकते हैं? यहां हम आपको यहीं बताने जा रहे है।
सबसे पहले हम डालते है गोल्ड की खूबियों पर एक नजर। इमरजेंसी में पैसों की जरूरत पर गोल्ड लोन बेहतर विकल्प होता है। सोने के बदले लोन पर कागजी कार्रवाई काफी कम होती है। दूसरे कर्ज के मुकाबले गोल्ड लोन पर ब्याज दर भी काफी कम होती है। इसमें लोन की रकम सोने की शुद्धता, बाजार वैल्यू पर आधारित होती है। इसमें 18 कैरेट या उससे ज्यादा शुद्धता की ज्वेलरी पर लोन मिलता है। इसमें सोने के सिक्के या बार नहीं सिर्फ ज्वेलरी पर लोन मिलेगा। इसके तहत लोन की गणना प्रति ग्राम सोने के हिसाब से की जाती है। खास बात यह है कि गोल्ड लोन के लिए किसी क्रेडिट स्कोर की जरूरत नहीं होती है। इसके अलावा रकम के इस्तेमाल का उद्देश्य बताने की भी जरूरत नहीं होती। कई बैंक और NBFCs गोल्ड के बदले लोन की सुविधा देते है। कई बैंक और कंपनियां ऑनलाइन गोल्ड लोन भी देती हैं।
AUGMONT पर ऑनलाइन और डोरस्टेप गोल्ड लोन सर्विस उपलब्ध है। कंपनी अपनी वेबसाइट/App पर एक क्लिक पर आवेदन की सुविधा देती है। इसके लिए रेजिडेंशियल प्रूफ के साथ सिर्फ ID कार्ड की आवश्यकता होती है। आवेदन के सिर्फ 1 घंटे के भीतर लोन रकम का भुगतान हो जाता है। AUGMONT से लिए गए गोल्ड लोन सुविधा में मासिक, दो महीने या छमाही EMI भुगतान की सुविधा भी मिलती है। Augmont से लिए जाने वाले गोल्ड लोन पर सिर्फ 100 प्रोसेसिंग फीस चुकानी होती है। इसमें काफी कम ब्याज दर के साथ कोई प्री-पेमेंट पेनाल्टी नहीं होती। इसमें कोई हिडेन चार्ज नहीं और यह पूरी तरह से पारदर्शी है। ज्वेलरी चोरी होने या स्वैपिंग का कोई जोखिम नहीं होता। Augmont से गोल्ड लोन लेने पर IDBI Trusteeship Services के वॉल्ट में आपका सोना सुरक्षित रहेगा।
गोल्ड लेते समय इन बातों का रखें ध्यान
गोल्ड लोन लेने के पहले कई बैंकों/NBFCs का रेट चेक कर लें। इसमें किसी तरह का हिडेन चार्ज तो नहीं लग रहा यह भी पता करें। इसके अलावा प्री-पेमेंट, प्रोसेसिंग फीस और री-पेमेंट चार्ज के बारे में पूछताछ कर लें। गोल्ड लोन लेते समय ज्वेलरी स्वैपिंग और दूसरे तरह की जोखिम की जानकारी लें। आपको यह भी बताते चलें कि समय पर कर्ज नहीं चुकाने पर कर्जदाता को सोना बेचने का अधिकार होता है।
AUGMONT गोल्ड लोन की खूबियां
AUGMONT कई सालों से गोल्ड लोन कारोबार मेहै। इसमें एक छत के नीचे कई गोल्ड प्रोडक्ट आपको एक साथ मिल जाते है। गोल्ड लोन के लिए डोर स्टेप सर्विस सुविधा देती है। आपको Augmontमें आवेदन के सिर्फ 1 घंटे में लोन रकम का भुगतान हो जाता है। इसमें मासिक, दो महीने या छमाही EMI भुगतान की भी सुविधा है। AUGMONT के पास गोल्ड लोन के कई स्कीमे हैं। जिनमें से आप अपनी जरुरत के हिसाब से चुनाव कर सकते है।
AUGMONT से कैसे लें गोल्ड लोन
इसमें नए लोन के साथ दूसरी कंपनी से लोन ट्रांसफर की भी सुविधा है। AUGMONT से गोल्ड लोने लेने के लिए आप इसके गोल्ड लोन ब्रांच पर विजिट कर सकते है। कंपनी ऑनलाइन और डोरस्टेप सर्विस की सुविधा उपलब्ध कराती है। AUGMONT के स्कीमों की तहत आप पुराने गोल्ड लोन पर टॉप अप भी ले सकते हैं। अपने लोन की पूरी डिटेल्स वेबसाइट पर भी चेक कर सकतें है।
AUGMONT की डोर स्टेप गोल्ड लोन सुविधा
AUGMONT डोर स्टेप लोन सुविधा काफी आसान है। इस सुविधा के लिए आवेदन करने पर कंपनी का गोल्ड मैनेजर आपके घर आएगा। आपके घर पर ही गोल्ड की जांच और इसका वजन करेगा। KYC डॉक्यूमेंट भी घर पर ही चेक हो जाते हैं। आपके घर से ही सिस्टम पर डॉक्यूमेंट अपलोड होगा और हेड ऑफिस से अप्रूवल के 1 घंटे में लोन डिसबर्स हो जाएगा।
रिपेमेंट का क्या है ऑप्शन
AUGMONT से लिए गए गोल्ड लोन रिपेमेंट के लिए 3 ऑप्शन मौजूद है। पहले ऑप्शन में गोल्ड लोन पर ब्याज का पेमेंट कर सकते है। पार्ट पेमेंट में या एकमुश्त रकम पेमेंट का भी ऑप्शन है। क्लोजर अमाउंट के तौर पर एकमुश्त पेमेंट करना होगा। AUGMONT के वेबसाइट से ऑनलाइन पेमेंट किया जा सकता है। इसके अलावा इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, UPI से पेमेंट हो सकता है।
देश में गोल्ड लोन मार्केट का फ्यूचर
भारत में गोल्ड लोन का मार्केट का 40% हिस्सा ऑर्गेनाइज्ड सेक्टर के हाथ में है। वहीं 60% मार्केट अभी भी अन-ऑर्गेनाइज्ड है। देश में पिछले साल 6 लाख करोड़ गोल्ड लोन लिया गया। देश में गोल्ड लोन का मार्केट तेजी से विस्तार कर रहा है। जिसको ध्यान में रखते हुए AUGMONT की पूरे देश में अपने कारोबार के विस्तार की योजना है।