Commodity market:91 डॉलर के पार निकला ब्रेंट,1800 डॉलर के नीचे आया सोना, 23 डॉलर के नीचे आई चांदी

WGC का कहना है कि भारत में सोने की मांग में तेजी आएगी। 2022 में सोने की खपत और बढ़ेगी। 2021 में सोने की मांग 79% बढ़ी थी.

अपडेटेड Jan 28, 2022 पर 12:21 PM
सोना 1800 डॉलर के नीचे आ गया है। वहीं, चांदी 23 डॉलर के नीचे आ गई है। FED के सख्त रुख ने इन पर दबाव बनाया है।

रूस- यूक्रेन संकट की वजह से नैचुरल गैस की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली है। वहीं सोने चांदी में दबाव में कारोबार हो रहा है। ब्रेंट के भाव लगातार 7 सालों की ऊंचाई पर बरकरार हैं और कल ब्रेंट का भाव 91 डॉलर के भी पार निकल गया था। WTI क्रूड तीसरे दिन भी 87 डॉलर के ऊपर दिख रहा है। MCX पर क्रूड 6500 रुपए के ऊपर दिख रहा है। सप्लाई गिरने की आशंका में क्रूड चढ़ा है। 2 फरवरी को OPEC+ बैठक करेंगे। अब सवाल ये है कि क्या क्रूड 100 डॉलर का होगा। क्रूड के दाम 7 साल की ऊंचाई पर बरकरार हैं। 27 जनवरी को ब्रेंट ने 91.04 डॉलर का हाई लगाया है। ब्रेंट के भाव लगातार 6 हफ्तों से चढ़ रहे हैं। ब्रेंट 2 महीने में 24% से ज्याजा चढ़ा है। WTI का भाव लगातार तीसरे दिन 87 डॉलर के ऊपर है। जनवरी में पहली बार WTI 87.30 डॉलर के ऊपर खुला। 27 जनवरी को WTI ने छूआ 88.54 डॉलर का स्तर छुआ। लगातार दूसरे दिन MCX पर क्रूड 6500 रुपए के ऊपर है। 2 महीने में MCX पर क्रूड 31% से ज्यादा चढ़ा है।

क्रूड में क्यों लगी आग?

सप्लाई गिरने की आशंका से कीमतों में तेजी आई है। OPEC+ ने दिसंबर में लक्ष्य से कम उत्पादन किया है। रूस-यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ने से उत्पादन गिर सकता है। मिडिल ईस्ट संकट से भी क्रूड की कीमतों में तेजी आई है। 2 फरवरी को OPEC+ देश बैठक करेंगे। मार्च में उत्पादन बढ़ाने पर OPEC+ ये बैठक करेंगे। निवेशकों की नजर बैठक के नतीजों पर है। कीमतें बढ़ने पर भी मांग में तेजी की उम्मीद है।


नैचुरल गैस की कीमतों में तेजी

नैचुरल गैस का मार्च फ्यूचर्स 10% चढ़ा है। वहीं, फरवरी फ्यूचर्स 46% चढ़ा है। इंट्रा-डे में इसके भाव रिकॉर्ड 72% तक चढ़े हैं। रूस-यूक्रेन संकट से कीमतों में तेजी आई है। US में फरवरी में ठंड जारी रहने का अनुमान है। यूरोप और एशिया में नैचुरल गैस की मांग बढ़ी है। 2022 में इसके भाव में 25% से ज्यादा की बढ़त अनुमानित है।

दबाव में आया सोना-चांदी

सोना 1800 डॉलर के नीचे आ गया है। वहीं, चांदी 23 डॉलर के नीचे आ गई है। FED के सख्त रुख ने इन पर दबाव बनाया है। डॉलर में मजबूती से भी भाव गिरे है। COMEX पर सोना 16 दिनों के निचले स्तरों पर आ गया है। MCX पर सोना 48000 के नीचे आ गया है। MCX पर सोने में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। MCX पर सोने का भाव 11 दिनों में सबसे कम है। MCX पर सोने के भाव 2 दिनों में करीब 2% गिरे हैं। COMEX पर चांदी के दाम 23 डॉलर के नीचे हैं। MCX पर चांदी का भाव 62000 रुपए के नीचे है। COMEX और MCX पर चांदी का भाव 2 हफ्ते के नीचे है।

निफ्टी में जल्द देखने को मिल सकता है 17775 का लेवल, 2-3 हफ्ते में जोरदार कमाई के लिए इन स्टॉक पर लगाएं दांव

क्यों आई गिरावट?

FED के सख्त रुख से कीमतों में गिरावट आई है। US FED मार्च में दरे बढ़ा सकता है। मजबूत डॉलर से भी सोने पर दबाव आया है। डॉलर का भाव 1.5 साल की ऊंचाई पर है। US बॉन्ड यील्ड से भी दाम तेजी से गिरे हैं। बॉन्ड यील्ड करीब 2 साल की ऊंचाई पर पहुंचा है। महंगाई के खिलाफ हेजिंग घटने से भी सोने पर दबाव आया है।

सोने की मांग पर WGC

WGC का कहना है कि भारत में सोने की मांग में तेजी आएगी। 2022 में सोने की खपत और बढ़ेगी। 2021 में सोने की मांग 79% बढ़ी थी। WGC का कहना है कि 2021 साल से बेहतर रहेगा साल 2022। 2021 में सोने की रिटेल सेल बढ़ी थी। 2022 में सोने की मांग 6 साल में सबसे ज्यादा रहने की उम्मीद है। देश में सोने की खपत पर नजर डालें तो 2021 में देश में 797.3 टन सोने की खपत हुई। इसके 2022 में 800-850 टन पर रहने की उम्मीद है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।