Vidnyan Sawant, AVP - Technical Research, GEPL Capital
Vidnyan Sawant, AVP - Technical Research, GEPL Capital
GEPL Capital के Vidnyan Sawant का कहना है कि निफ्टी डेली चार्ट का लोअर टॉप लोअर बॉटम फॉर्मेशन कायम रखे हुए है। हालांकि ये लगातार 3 कारोबारी सत्रों से 17,000 के ऊपर कायम रहने में कामयाब रहा है। इसने डेली चार्ट पर रिवर्सल कैंडल पैटर्न जैसा पियर्सिंग लाइन और हैमर कैंडल पैटर्न बनाया है। ये शॉर्ट और मीडियम टर्म के लिए बॉटम आउट होने जैसा कुछ संकेत दे रहा है। इसके साथ ही लोअर टाइम फ्रेम पर RSI इंडीकेटर 40 के नीचे दिख रहा है। हालांकि ये प्राइस मोमेंटम डाइवर्जेंस दिखा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी के लिए 17,450 और 17,776 पर रजिस्टेंस और 16,836 पर सपोर्ट दिख रहा है। इडेक्स 17,000 के करीब बॉटम आउट होने के शुरुआती संकेत दे रहा है। इसमें 17,450-17,776 की तरफ पुल बैक देखने को मिल सकता है। वहीं, दूसरी तरफ अगर निफ्टी 16,836 के नीचे फिसलता है तो फिर ये हमें 16,600 –16,410 की तरफ जाता दिख सकता है।
आज के तीन बाय कॉल जिनमें 2-3 हफ्ते में हो सकती है जोरदार कमाई
Axis Bank: Buy | LTP: Rs 773.85 |एक्सिस बैंक में 705 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 867-938 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 21 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Maruti Suzuki: Buy | LTP: Rs 8,820.20 |मारुति सुजुकी में 8350 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 9950 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 13 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
State Bank of India: Buy | LTP: Rs 528.95 |एसबीआई में 501 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 580 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें 2-3 हफ्ते में इस स्टॉक में 10 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।