Credit Cards

Commodity market: क्रूड का भाव 114 डॉलर के पार निकला ,14 सालों की ऊंचाई पर पहुंचा नेचुरल गैस

नैचुरल गैस 14 सालों की ऊंचाई पर पहुंच गया है। नैचुरल गैस का भाव $8 के पार निकल गया है। लगातार दूसरे महीने कीमतों में तेजी जारी है

अपडेटेड Apr 19, 2022 पर 12:30 PM
Story continues below Advertisement
ट 114 डॉलर के पार निकलता दिखाई दिया है। नैचुरल गैस के दाम भी 14 सालों की हाई पर जा पहुंचे हैं

सप्लाई घटने की आशंका, EU के रूस पर प्रतिबंध लगाने के संभावना और शंघाई में जल्द सभी फैक्टरी खुलने की उम्मीदों से कच्चे तेल में उछाल जारी है। ब्रेंट 114 डॉलर के पार निकलता दिखाई दिया है। नैचुरल गैस के दाम भी 14 सालों की हाई पर जा पहुंचे हैं। लेकिन कल की तेजी के बाद आज COMEX पर सोने के भाव में करीब 25 डॉलर की गिरावट देखने को मिली है। वहीं अगर एग्री कमोडिटी की बात करें तो इंटनरनेशनल मार्केट में गेहूं 4 हफ्तों की और मक्का 10 सालों की ऊंचाई पर पहुंच गया है। उधर NCDEX पर बाजरा करीब 4 फीसदी चढ़ा है।

 गेहूं 4 हफ्तों की ऊंचाई पर

पहले बात करते हैं एग्री कमोडिटी की जहां गेहूं 4 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंच गया है। गेहूं का भाव 1130 डॉलर के ऊपर चला गया है। अप्रैल में गेहूं करीब 12.50% चढ़ा है। रूस-यूक्रेन में जंग जारी रहने के साथ ही इसकी कीमतों में उछाल आया है। उधर मक्का 10 सालों की ऊंचाई पर पहुंच गया है। मक्के का भाव $820 के करीब पहुंच गया है। रूस-यूक्रेन के बीच जंग 54वें दिन भी जारी है। ब्लैक सी से एक्सपोर्ट रुकने से कीमतों में उछाल आया है। सप्लाई घटने, मांग बढ़ने से कीमतों में उछाल आया है। नॉर्थ अमेरिका में सूखा पड़ने से भी कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है।


क्रूड 114 डॉलर के पार 

नान-एग्री की बात करें तो क्रूड 114 डॉलर के पार निकल गया है। ब्रेंट 4 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंच गया है। EU रूस पर प्रतिबंध लगा सकता है जबकि OPEC लक्ष्य से कम उत्पादन कर रहा है। चीन में जल्द फैक्ट्रियां शुरू होंगी जिससे क्रूड की मांग बढ़ेगी। ऐसे में कच्चे तेल में उछाल आया है। लीबिया में कच्चे तेल का उत्पादन घटा है। चीन में कोरोना प्रतिबंधों में ढ़ील बढ़ी है। निवेशकों को चीन में मांग बढ़ने की उम्मीद है। डॉलर में रिकॉर्ड तेजी से भी कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।

HDFC Bank बैंक के शेयरों में लगातार 9वें कारोबारी दिन गिरावट, क्या है ये खरीदारी शुरू करने का मौका!

नई ऊंचाई पर नैचुरल गैस

नैचुरल गैस 14 सालों की ऊंचाई पर पहुंच गया है। नैचुरल गैस का भाव $8 के पार निकल गया है। लगातार दूसरे महीने कीमतों में तेजी जारी है। अप्रैल में अब तक भाव 38% से ज्यादा चढ़े हैं। अमेरिका में इन्वेंटरी 3 साल के निचले स्तरों पर है। US रिकॉर्ड स्तरों पर LNG एक्सपोर्ट कर रहा है। जनवरी-मार्च में US का LNG एक्सपोर्ट 13% बढ़ा है। जनवरी-मार्च में US में गैस का उत्पादन 5% बढ़ा है। क्रूड की कीमतों में आई तेजी से सपोर्ट मिला है। EU रूसी एनर्जी सप्लाई पर निर्भरता कम करेगा। नॉर्दर्न अमेरिका में 25 अप्रैल-1 मई के बीच ठंड बढ़ सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।