Commodity Market: क्रूड का भाव 130 डॉलर के निकला पार, सोने-चांदी में भी तेजी, जानिए क्या है बेस मेटल का हाल

कच्चे तेल की कीमतें 130 डॉलर के पार निकला है। आज ब्रेंट ने 131.64 का हाई लगाया है। ब्रेंट 6 मार्च से अब तक 11% से ज्यादा चढ़ा है।

अपडेटेड Mar 09, 2022 पर 1:42 PM
रूस यूक्रेन की बीच जारी जंग और रूस के खिलाफ अमेरिका की बढ़ती सख्ती से क्रूड बुलियन बेस मेटल्स सभी जगह तेजी देखने को मिल रही है।

रूस यूक्रेन की बीच जारी जंग और रूस के खिलाफ अमेरिका की बढ़ती सख्ती से क्रूड बुलियन बेस मेटल्स सभी जगह तेजी देखने को मिल रही है। क्रूड का भाव 130 डॉलर के पार चला गया है। तो सोना चांदी भी रिकॉर्ड तेजी के साथ कामकाम कर रहे हैं। निकेल की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल के बाद LME पर ट्रेडिंग 2 दिनों के लिए रोकनी पड़ी है। वहीं जिंक का भाव 16 सालों की ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है लेकिन एल्युमीनियम की कीमतें में मुनाफावसूली देखने को मिली है।

$300 का होगा क्रूड?

कच्चे तेल की कीमतें 130 डॉलर के पार निकला है। आज ब्रेंट ने 131.64 का हाई लगाया है। ब्रेंट 6 मार्च से अब तक 11% से ज्यादा चढ़ा है। 4 महीनों में करीब 70% तक चढ़ा है। WTI का भाव 126 डॉलर के पार निकला है। WTI 6 मार्च से अब तक 9% से ज्यादा चढ़ा है। MCX पर क्रूड के दाम 9700 के ऊपर निकला है।


क्यों जारी है क्रूड में उछाल?

रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध 14वें दिन पहुंचा है। US ने रूस से इंपोर्ट होने वाले तेल-गैस पर पाबंदी लगाई है। US के बाद UK ने भी रूस के तेल-गैस पर पाबंदी लगाई है। कच्चा तेल रूस से सिर्फ अमेरिका नहीं खरीदेगा। रूस एनर्जी बैन में सहयोगी देश शामिल नहीं होंगे। पिछले साल US के कुल तेल इंपोर्ट का 10% रूस से आता है। US सबसे ज्यादा कनाडा से 57% तेल इंपोर्ट करता है।

सऊदी की बाइडेन को 'ना'

सऊदी क्रूड का प्रोडक्शन नहीं बढ़ाएगा। OPEC+ देशों में जून तक 4 लाख बैरल/दिन सप्लाई का करार किया है। सऊदी, रूस के साथ हुए करार को नहीं तोड़ेगा। रूस OPEC+ देशों का सदस्य है। सऊदी, UAE का इस मामले पर US से बाचतीच से इनकार किया है।

कहां से आएगा क्रूड?

क्रूड सप्लाई का US, EU विकल्प देख रहे हैं। US वेनेजुएला से प्रतिबंधों में ढिलाई दे सकता है ।

फिर सोना 2000 डॉलर के पार

सोना 19 महीने की ऊंचाई के करीब पहु्ंचा है। लगातार तीसरे दिन सोने 2000डॉलर के ऊपर बरकरार है। आज COMEX पर सोने ने $2,068.40 का स्तर छूआ है। COMEX पर सोना 6 मार्च से अब तक 5% से ज्यादा चढ़ा है। COMEX पर चांदी लगातार दूसरे दिन $27 के ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी का भाव मार्च में अब तक करीब 12.25% चढ़ा है। MCX पर सोने का भाव 55000 के करीब निकला है। MCX पर 23 फरवरी से अब तक सोना 4750 महंगा हुआ है। MCX पर चांदी ने लगातार दूसरे दिन 73000 के पार निकला है। MCX पर 23 फरवरी से अब तक चांदी करीब 8500 चढ़ी है।

यह भी पढ़े- राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो वाले इस स्टॉक पर Ambit की भी है खरीद की सलाह, जानिए टार्गेट

क्यों आई कीमतों में तेजी?

सोने -चांदी की कीमतों की तेजी पर नजर डालें तो US ने रूस से इंपोर्ट होने वाले तेल-गैस पर पाबंदी लगाई है। यूएस के बाद UK ने भी रूस के तेल-गैस पर पाबंदी लगाई है। यूके ने कहा है कि साल अंत तक रूस के तेल-गैस पर निर्भरता घटाएंगे। महंगाई के खिलाफ सोने में हेजिंग बढ़ने से सोने को सपोर्ट मिला है। 15-16 मार्च को US FED की बैठक है। बैठक में दरें बढ़ सकती हैं। इस दौरान पैलेडियम की कीमतों में 3% का आया उछाल देखने को मिला है।

सोने के चाल पर नजर डालें तो इस हफ्ते सोना 6.5 फीसदी की तेजी आई है जबकि इस महीने सोना 13 फीसदी चढ़ा है। वहीं चांदी में इस हफ्ते 6 फीसदी और इस महीने 15 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

एल्युमीनियम में दबाव

लगातार दूसरे दिन एल्युमीनियम के भाव गिरे है। LME पर एल्युमीनियम 2 दिनों में करीब 7% गिरा है। एल्युमीनियम का भाव $3600 के नीचे आया है। बाजार एक्सपर्ट्स का कहना है कि मुनाफावसूली के कारण कीमतों में गिरावट आई है।

तेजी में बेस मेटल्स

LME पर कॉपर लगातार दूसरे दिन $10000 के ऊपर कारोबार कर रहा है। कॉपर का भाव 2 महीनों में 7% से ज्यादा चढ़ा है। 16 सालों की ऊंचाई पर जिंक बरकरार है। निकेल का भाव $101,000/टन के पार निकला है। सप्लाई में गिरावट के कारण निकेल में तेजी जारी है। रूस के खिलाफ US की सख्ती से बेस मेटल के दाम चढ़े है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।