Rakesh Jhunjhunwala portfolio: रिटेल निवेशक अपने निवेश निर्णय के लिए राकेश झुनझुनवाला, डॉली खन्ना, आशीष कोचालिया जैसे दिग्गज निवेशकों के पोर्टफोलियो पर नजर रखते है। इन दिग्गजों को बाजार में दमदार पिक्स चुनने के लिए जाना जाता है। ऐसे में यहां हम राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियों में शामिल एक ऐसे ही दमदार शेयर की बात कर रहे है जिसपर ब्रोकरेज हाउस भी बुलिश है। यहां हम जिस शेयर की बात कर रहे है उसका नाम है Metro Brand’s। जो अभी हाल ही में कुछ समय पहले बाजार में लिस्ट हुआ है।
Ambit ने Metro Brand पर अपनी कवरेज शुरु करते हुए इस स्टॉक का Buy रेटिंग दी है। Ambit का मानना है कि Metro Brand इंडस्ट्री में लीडिंग पोजिशन में है। कंपनी अपने ब्रांड की पहचान मजबूत करने पर फोकस बनाए हुए है । इसके अलावा कंपनी का बिजनेस मॉडल काफी अच्छा और किफायती है जिससे आगे कंपनी के कारोबार में जोरदार बढ़ोतरी की उम्मीद है।
Ambit ने Metro Brand पर जारी अपने रिपोर्ट में कहा है कि Metro Brand भारत की उन चुनिंदा रिटेलर्स में है जिनके कारोबारी ग्रोथ और मुनाफे में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है। कंपनी ने इस मामले में Bata और Relaxo को पीछे छोड़ दिया है। पिछले 10 -12 साल में कंपनी का एबिटडा मार्जिन में तुलनात्मक रूप से Bata और Relaxo से भी ज्यादा रहा है। कंपनी अपने स्टोरो के विस्तार पर फोकस कर रही है लेकिन इससे कंपनी के मार्जिन और कैश फ्लो पर कोई दबाव दिखने की उम्मीद नहीं है।
Ambit ने अपने इस रिपोर्ट मे यह भी कहा है कि पिछले 1दशक के दौरान Metro Brand बड़ी तेजी के साथ भारत के एक लोकप्रिय ब्रांड के तहत उबरा है। जिसको ध्यान में रखते हुए ब्रोकरेज हाउस ने Metro Brand को Buy ऱेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि अगले 2 साल में इश स्टॉक में 718 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
Metro Brand शेयर का प्रदर्शन
Metro Brand के प्रदर्शन पर नजर डालें तो राकेश झुनझुनावाला की होल्डिंग वाला यह स्टॉक दिसंबर 2021 में बीएसई और एनएसई पर अपने लिस्टिंग के बाद अब तक 6 फीसदी भागा है।
बता दें कि Metro Brand के शेयर 22 दिसंबर 2021 को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हुए थे। इस शेयर ने बाजार में कमजोर शुरुआत की थी। लिस्टिग के दिन यह बीएसई पर 436 रुपये प्रति शेयर और एनएसई पर 537 रुपये प्रति शेयर पर खुला था जबकि इसके आईपीओ का प्राइस बैंड 485-500 रुपये प्रति इक्विटी शेयर था।
