रूस यूक्रेन की बीच जारी जंग और रूस के खिलाफ अमेरिका की बढ़ती सख्ती से क्रूड बुलियन बेस मेटल्स सभी जगह तेजी देखने को मिल रही है। क्रूड का भाव 130 डॉलर के पार चला गया है। तो सोना चांदी भी रिकॉर्ड तेजी के साथ कामकाम कर रहे हैं। निकेल की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल के बाद LME पर ट्रेडिंग 2 दिनों के लिए रोकनी पड़ी है। वहीं जिंक का भाव 16 सालों की ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है लेकिन एल्युमीनियम की कीमतें में मुनाफावसूली देखने को मिली है।
