कच्च तेल दबाव में दिख रहा है। क्रूड में लगातार चौथे दिन दबाव है। क्रूड 104 डॉलर तक पहुंचने के बाद फिसल गया है। ब्रेंट का भाव 103 डॉलर के नीचे पहुंच गया है। WTI में 94 डॉलर के नीचे कारोबार हो रहा है। MCX पर कच्चे तेल के दाम करीब 2 फीसदी गिरे हैं। MCX पर इसमें 7550 रुपए के नीचे कारोबार हो रहा है।
