Gold and silver rates : सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी देखने को मिल रही है। सोना (24 कैरेट) 160 रुपये बढ़कर 51,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, चांदी 680 रुपये की उछाल के साथ 53,900 रुपये प्रति किग्रा पर ट्रेड हो रही है। वहीं, 22 कैरेट वाला सोना 150 रुपये की मजबूती के साथ 46,900 रुपये प्रति किग्रा के स्तर पर बना हुआ है।
मुंबई और कोलकाता में क्या हैं भाव
मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट वाला 10 ग्राम सोना 51,160 रुपये पर बिक रहा है, वहीं 22 कैरेट वाला सोना इन शहरों में 46,900 रुपये में मिल रहा है। दिल्ली में 24 कैरेट और 22 कैरेट वाला सोना क्रमशः 51,320 रुपये और 47,050 रुपये प्रति 10 ग्राम में ट्रेड हो रहा है। वहीं, चेन्नई में 24 कैरेट और 22 कैरेट वाला सोना क्रमशः 51,820 रुपये और 47,500 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।
सेंट्रल बैंकों की सख्ती का असर
इससे पहले मंगलवार को डॉलर और ट्रेजरी यील्ड्स में उछाल के चलते सोने की कीमतें एक सप्ताह के हाई से फिसल गई थीं। इन पर बड़े सेंट्रल बैंकों की मॉनेटरी पॉलिसी में सख्ती का असर भी दिख रहा है।
एशिया ट्रेडिंग सेशन में हाजिर सोना 30 अगस्त के बाद का हाई छूने के बाद 0.6 फीसदी गिरकर 1,699.70 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। यूएस गोल्ड फ्यूचर्स (US gold futures) 0.6 फीसदी गिरकर 1,712.9 डॉलर रह गया।
भले ही सोने को महंगाई के खिलाफ हेज के रूप में देखा जाता है, लेकिन ब्याज दरों में बढ़ोतरी के चलते बुलियन की होल्डिंग कॉस्ट बढ़ गई है।
दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चांदी की कीम 53,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी हुई हैं। चेन्नई, बेंगलुरू, हैदराबाद और केरल में चांदी 59,000 रुपये प्रति किग्रा बिक रही है।