Suella Braverman : ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने मंगलवार को अपने सबसे प्रमुख कैबिनेट की पोस्ट्स के लिए नामों के ऐलान से साथ डाउनिंग स्ट्रीट (Downing Street) में काम शुरू कर दिया है। इसमें भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन को होम सेक्रेटरी बनाया गया है। हम यहां ब्रेवरमैन से जुड़ी अहम बातें बता रहे हैं...
1. Suella Braverman का जन्म 3 अप्रैल, 1980 को हुआ और उनका नाम सुए एलेन कैसियाना फर्नांडिज (Sue-Ellen Cassiana Fernandes) रखा गया।
2. Braverman का जन्म यूके में भारतीय मूल के पैरेंट्स के यहां हुआ। वह तमिल हैं और गोवा में पैतृक घर था। उनके पिता Christie Fernandes की जड़ें गोवा में है, वहीं मां उमा हिंदू तमिल फैमिली से हैं। उनके पैरेंट्स 1960 के दशक में यूके चले गए थे।
3. Braverman ने लंदन में हीथफील्ड स्कूल से पढ़ाई की है और कानून की पढ़ाई के लिए क्वीन्स कॉलेज, कैम्ब्रिज गई थीं। उन्होंने Pantheon-Sorbonne University से यूरोपियन और फ्रेंच लॉ में मास्टर्स डिग्री भी पूरी की।
4. उन्होंने 2005 में अपना पॉलिटिकल करियर शुरू किया था। लिसेस्टर ईस्ट से जनरल इलेक्शन में उतरीं, जिसमें वह दूसरे पायदान पर रहीं।
5. Braverman मई 2015 में फेयरहैम से कंजरवेटिव पार्टी से एमपी बनीं। तब से वह एमपी है। 2017 और 2019 में वह फिर से चुनाव जीतीं।
6. Suella Braverman ने इससे पहले फरवरी 2020 से सितंबर 2022 तक अटॉर्नी जनरल के रूप में सेवाएं दी हैं।
7. 42 वर्षी लीडर Triratna Buddhist Community की एक सदस्य हैं।
8. 6 सितंबर को, उन्हें यूके की Secretary of State for the Home Department नियुक्त किया गया। वह पुलिसिंग और इमिग्रेशन देखेंगी। इसे सरकार के लिए खासा मुश्किल काम माना जाता है।
9. वह उन 28 कथित "Spartan" Tory MPs में शामिल थीं, जिन्होंने पूर्व पीएम Theresa May की Brexit deal को खारिज कर दिया था।
10. Braverman के कट्टर Brexiteer और right-wing culture warrior की छवि ने उन्हें कंजर्वेटिव पार्टी मेंबर्स में खासा लोकप्रिय बना दिया है।