Gold Demand : किसने खरीदा 4,00,000 किग्रा सोना? सितंबर तिमाही में रिकॉर्ड लेवल पर पहुंची डिमांड

Gold Demand : दुनिया भर में सेंट्रल बैंक के स्तर पीली धातु की खासी मांग रही है, जो सितंबर तिमाही में रिकॉर्ड लगभग 400 टन की खरीद कर चुके हैं। तुर्की, उज्बेकिस्तान और कतर ने तिमाही के दौरान सबसे ज्यादा खरीद की है

अपडेटेड Nov 01, 2022 पर 12:49 PM
World Gold Council की हाल की रिपोर्ट के मुताबिक, सोने की डिमांड कोविड से पहले के स्तर पर पहुंच गई है

Global gold demand : कंज्यूमर और सेंट्रल बैंक की खरीद के दम पर वैश्विक स्तर पर सोने की मांग कोविड से पहले के स्तरों पर पहुंच गई है। सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर सोने की डिमांड 28 फीसदी बढ़कर 1,181 टन के स्तर पर पहुंच गई और इस साल यानी 2022 में अभी तक डिमांड बीते साल की समान अवधि की तुलना में 18 फीसदी बढ़ गई। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (World Gold Council) की हाल की रिपोर्ट के मुताबिक, सोने की डिमांड कोविड से पहले के स्तर पर पहुंच गई है।

किन देशों ने की सबसे ज्यादा खरीद

दुनिया भर में सेंट्रल बैंक के स्तर पर पीली धातु की खासी मांग रही है, जो सितंबर तिमाही में रिकॉर्ड लगभग 400 टन की खरीद कर चुके हैं। तुर्की, उज्बेकिस्तान और कतर ने तिमाही के दौरान सबसे ज्यादा खरीद की है। World Gold Council ने कहा, इस साल अभी तक कुल 673 टन की खरीद हो चुकी है, जो 1967 से अभी तक के सालाना आंकड़ों से ज्यादा है।


डिफॉल्ट पर बिक सकते हैं वोडाफोन ग्रुप के शेयर, VODAFONE IDEA पर 7,000 करोड़ रुपये का बकाया

1967 के बाद सबसे ज्यादा सालाना खरीद

ग्लोबल गोल्ड बॉडी ने कहा, “वैश्विक स्तर पर सेंट्रल बैंक्स ने तीसरी तिमाही (सितंबर तिमाही) में लगभग 400 टन सोने की खरीद की। यह 2000 के बाद के हमारे रिकॉर्ड में इस सेक्टर से मिली सबसे ज्यादा तिमाही डिमांड है और 2018 की तीसरी तिमाही के पिछले रिकॉर्ड 241 टन से दोगुनी डिमांड है। साथ ही, लगातार आठवीं तिमाही में नेट खरीद दर्ज की गई है और इस साल अभी तक 673 टन सोने की खरीद हो चुकी है जो 1967 से अभी तक सबसे ज्यादा सालाना खरीद है।”

सेंट्रल बैंक्स द्वारा 400 टन की अनुमानित खरीद “सेंट्रल बैंक्स द्वारा लगातार बताई गई खरीद और अनरिपोर्टेड खरीद का कॉम्बिनेशन है।” World Gold Council के मुताबिक, सभी आधिकारिक संस्थानों द्वारा सार्वजनिक रूप से घोषणा नहीं करना या देर में सूचना देना असामान्य नहीं है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।