सोने में 8-10% तक गिरावट के बाद ही करें निवेश, एक्सपर्ट क्यों दे रहे हैं यह सलाह?

विजय कुमार गाबा ने कहा, कंजम्प्शन डिमांड में कमी, डिजिटल करेंसीज से मिल रही प्रतिस्पर्धा, भारी सुरक्षा जोखिम और प्रोडक्शन की कॉस्ट में बढ़ोतरी आदि फैक्टर्स सोने के खिलाफ काम कर रहे हैं

अपडेटेड Sep 29, 2022 पर 11:33 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें जनवरी, 2021 से अभी तक 10 फीसदी टूट चुकी हैं

Gold investment Strategy : पिछले एक महीने में ज्यादातर विकसित देशों की बॉन्ड यील्ड्स में उछाल से विशेषकर जारी किए गए बॉन्ड्स से जुड़े पोर्टफोलियो को तगड़ा झटका लगा है। यहां तक ज्यादातर इमर्जिंग मार्केट्स के बॉन्ड्स की वैल्यू को घट रही है। ग्लोबल करेंसी मार्केट में उतार-चढ़ाव है। डॉलर इंडेक्स दो दशकों की ऊंचाई पर है। जापान की येन, यूरो और पाउंड दशकों के निचले स्तर पर पहुंच गई हैं। ब्याज दरें आसमान छू रही हैं। कमोडिटी मार्केट का डिमांड आउटलुक कमजोर बना हुआ है।

सोने ने गंवाया सेफ हैवन का दर्जा

ऐसे में सवाल उठता है कि सोने और चांदी में निवेश की क्या रणनीति होनी चाहिए? सोने और चांदी ने अभी तक उम्मीद के मुताबिक, व्यवहार नहीं किया है। इक्वल इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर विजय कुमार गाबा ने बताया कि पारम्परिक रूप से महंगाई में उछाल, जिओपॉलिटिकल अनिश्चितता, युद्ध आदि के हालात में सोने और चांदी ने सेफ हैवन की तरह व्यवहार किया है। साथ ही निवेशकों को सुरक्षा दी है। ताजा संकट में वास्तव में कीमती धातुओं ने अपना सेफ हैवन का दर्जा गंवा दिया है।


जनवरी, 2021 के बाद 10 फीसदी टूटा सोना

गाबा ने कहा कि महंगाई के चार दशक के हाई पर पहुंचने, रूस-यूक्रेन युद्ध, चाइना सी में टेंशन, मनी डिबेसमेंट यानी बड़े स्तर पर करेंसी की प्रिंटिंग (अकेले यूएस फेड पिछले 30 महीनों में 7 ट्रिलियन डॉलर प्रिंट कर चुका है) के बावजूद, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें जनवरी, 2021 से अभी तक 10 फीसदी टूट चुकी हैं।

Tiago EV लॉन्च करने से टाटा मोटर्स पर बुलिश हुए Jefferies और Nomura, किसने कितना दिया टारगेट प्राइस

इन फैक्टर्स की वजह से सोने पर दबाव

गाबा ने कहा, कुछ महीने में मैंने आशंका जाहिर की थी कि पीली धातु अपना आकर्षण गंवा सकती है। हालिया ट्रेंड से मेरी आशंका को मजबूती मिली है कि महामारी के बाद उभरे ग्लोबल ऑर्डर में सोना एक मुख्य कम्पोनेंट नहीं हो सकता। कंजम्प्शन डिमांड में कमी, डिजिटल करेंसीज से मिल रही प्रतिस्पर्धा, भारी सुरक्षा जोखिम और प्रोडक्शन की कॉस्ट में बढ़ोतरी आदि फैक्टर्स सोने के खिलाफ काम कर रहे हैं।

आखिर कब करें सोने में निवेश

फिर भी, मुझे भरोसा है कि अगले 12 महीने सोने में ट्रेडिंग के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। अगर, इसमें 8-10 फीसदी की गिरावट आती है तो मैं कुछ पैसा अलोकेट करने पर विचार करूंगा।

डिसक्लेमर : मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।