टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपनी नई गाड़ी लॉन्च की है। टाटा मोटर्स द्वारा Tiago EV लॉन्च किये जाने के बाद से कंपनी को अच्छी कमाई की उम्मीद में ब्रोकरेज हाउसेज स्टॉक पर बुलिश हुए हैं। जेफरीज ने कहा EV में कंपनी का मार्केट शेयर बढ़ेगा। नोमुरा ने भी कहा है कि Tiago में बेस्ट सेलिंग कार बनने की क्षमता है। वहीं एक्सपर्ट ने बैंक ऑफ इंग्लैंड के बॉन्ड खरीदने के कारण शेयर में शॉर्ट-कवरिंग की उम्मीद जताई है।
Jefferies की Tata Motors पर निवेश राय
Jefferies ने Tata Motors पर राय देते हुए कहा कि इस स्टॉक में खरीदारी करनी चाहिए। इसमें उन्हें आने वाले समय में 540 रुपये के लक्ष्य नजर आते हैं। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी को Tiago EV लॉन्च का फायदा मिलेगा। टाटा मोटर्स की कुल बनाई गई गाड़ियों में 8% शेयर EV का है। इस गाड़ी के लॉन्च करने से टाटा मोटर्स का EV मार्केट शेयर बढ़ने की उम्मीद है।
Nomura की Tata Motors पर निवेश राय
Nomura ने Tata Motors पर निवेश राय देते हुए कहा कि कंपनी ने नया इलेक्ट्रिकल व्हीकल लॉन्च किया है। कंपनी द्वारा लॉन्च की गई Tigor EV बेस्ट सेलिंग कार बन सकती है। ब्रोकरेज ने उम्मीद जताई है कि हर महीने कंपनी की 3,000 से 5,000 तक Tigor कारें बिक सकती हैं। कंपनी द्वारा FY23/24 में 60000- 96000 EV यूनिट बेचने की उम्मीद है। नोमुरा ने टाटा मोटर्स पर खरीदारी की राय दी है। उन्होंने इसके शेयर के लिए टारगेट प्राइस 520 रुपये तय किया है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)